Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की फिल्म के ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट, इस दिन से देख सकते हैं फैंस!

Vettaiyan OTT Release Date Update: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज हो रही है, चलिए आपको बताते हैं।

Vettaiyan OTT Release Date Update

Vettaiyan OTT Release Date Update

Vettaiyan OTT Release Date Update: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ हाल ही में 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मौजूदा वक्त में फिल्म साउथ में काफी पसंद की जा रही है लेकिन जिस तरह की बड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म आई, उस तरह की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल रही है। अब फिल्म के रिलीज होने के 10 दिन बाद ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर जानकारी सामने आ रही है। आखिर फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की परफॉर्मेंस

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को नवरात्रि के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, लेकिन इसके प्रदर्शन ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फैंस की तरफ से फिल्म को काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जिसकी वजह से फिल्म को ना तो हिट कहा जा सकता है और ना ही फ्लॉप। हालांकि कई ऐसी फिल्में रही हैं जो सिनेमाघरों में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गईं।

विज्ञापन

OTT पर कब और कहां देखें फिल्म?

अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म ‘वेट्टैयन’ के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म की थिएटर रिलीज से अमेजन ने इसके राइट्स खरीद लिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए 4 हफ्तों का OTT विंडो तय किया गया है। इसका मतलब है कि ये फिल्म अपने थिएट्रिकल रिलीज के चार हफ्ते बाद OTT पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी जिसका मतलब है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 7 नवंबर को स्ट्रीम हो सकती है। यानी दिवाली के बाद रजनीकांत और बिग बी के फैंस इस फिल्म को घर बैठे हुए ही देख पाएंगे।

फिल्म की ओटीटी डील

आपको बता दें इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की मौजूदगी की वजह से अमेजन ने पहले से मोटी राशि खर्च करके फिल्म के राइट्स खरीद लिए। हालांकि, डील की सही राशि का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस डील के जरिए निर्माताओं ने लगभग 90 करोड़ रुपये की राशि हासिल कर ली है।

विज्ञापन

‘वेट्टैयन’ को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म की OTT डील ने फिल्म के कुल बजट का 30% पहले ही वसूल कर लिया है, लेकिन फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन को देखते हुए अब फिल्म का अपने पैसे पूरे करने को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ