हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर फोटोग्राफर का निधन, गम में डूबा पूरा बॉलीवुड, सेलेब्स जता रहे दुख

बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर अशोक पुनातार का निधन हो गया है। फिल्मी जगत इस वक्त शोक में डूब गया है। कई सेलेब्स के साथ काम कर चुके फोटोग्राफर के निधन से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Veteran photographer Ashok Punatar has passed away

बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर अशोक पुनातर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी जगत के फेमस फोटोग्राफर रहे अशोक पुनातर के यूं अचानक दुनिया छोड़ जाने से हर कोई दुखी है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई दिग्गज एक्टर्स के साथ अशोक ने काम किया। उन्होंने कई फेमस फोटोशूट किए जिनके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई।

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी दी गई है कि अशोक ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अशोक पुनातर का नाम उन फोटोग्राफर्स में शामिल है, जिन्होंने अपने लेंस से अनगिनत ऐतिहासिक पलों को कैद किया। उनका काम सिर्फ तस्वीरें लेना नहीं था, बल्कि उनकी हर तस्वीर एक कहानी कहती थी। उनके कैमरे की नजर से कैद किए गए पल हमेशा जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फेमस पत्रिकाओं और मीडिया हाउस के लिए काम किया, जिनमें मायापुरी मैगजीन भी शामिल है।

विज्ञापन

कला और विरासत का अनमोल योगदान

अशोक पुनातर न सिर्फ एक बेहतरीन फोटोग्राफर थे, बल्कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध विरासत भी छोड़ी है। उनके बेटे कसुनल पुनातर भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए फोटोग्राफी में अपना करियर बना रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अशोक पुनातर ने अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अब उनका बेटा उनकी इस विरासत को आगे ले जा रहा है।

मीडिया और प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

अशोक पुनातर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और मीडिया जगत में गहरा दुख है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और कई मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें शेयर कर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। कई लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने फोटोग्राफी को एक नई दिशा दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो की फिर से वापसी, तुलसी के रूप में लौटेंगी स्मृति ईरानी?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola