Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘हम भी शादी कर…’, क्या सच में वड़ा पाव गर्ल कर रही हैं शादी, मिस्ट्रीमैन के साथ शेयर किया ये वीडियो

Vada Pav Girl Wedding Video: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित क्या सैफी से शादी करने वाली हैं. ऐसा हमारा नहीं बल्कि वड़ा पाव गर्ल का खुद कहना है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 1, 2026 19:15
Chandrika Dixit, Mystery Man
Chandrika Dixit, Mystery Man. image credit- social media

Vada Pav Girl Wedding Video: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है. चंद्रिका, मिस्ट्रीमैन यानी सैफी के साथ लगातार नए-नए वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब चर्चा हो रही है कि क्या वड़ा पाव गर्ल शादी करने वाली हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि ये बात खुद सैफी और चंद्रिका ने कही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

वड़ा पाव गर्ल ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि शादी कर रहे हैं. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में चंद्रिका, सैफी के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में फाइनली, हम भी शादी कर रहे हैं. शाकिब और कनिका शादी कर सकते हैं, मोनालिसा शादी कर सकती है, तो हम क्यों नहीं.

---विज्ञापन---

शादी नहीं, अप्रैल फूल प्रैंक

वीडियो में आगे सैफी कहते हैं कि वैसे भी ये मेरे बिना नहीं रह सकती है और मैं इसके बिना. इसलिए हमने सोचा कि बहुत हो गया अब बस, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आगे इनविटेशन दे रहा हूं और आगे वीडियो में दिखाया जाता है कि अप्रैल फूल बनाया. चंद्रिका ने भले ही सैफी से शादी की बात कही है, लेकिन ये सच नहीं है ये बस अप्रैल फूल प्रैंक था.

पति के साथ चल रहा चंद्रिका का विवाद

वहीं, इस वीडियो पर फैंस और यूजर्स ने अपना अलग-अलग रिएक्शन दिया है. चंद्रिका और सैफी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. गौरतलब है कि दोनों पहले भी कई बार साथ में वीडियो शेयर कर चुके हैं. बतातें चलें कि चंद्रिका का उनके पति युगम गेरा के साथ विवाद चल रहा है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये पीआर स्टंट है और चंद्रिका लाइमलाइट के लिए सिर्फ ये सब कर रही है. अब सच क्या है ये तो खुद चंद्रिका ही जानती है. देखने वाली बात होगी कि सच कब दुनिया के सामने आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh के मुंबई कॉन्सर्ट में बवाल, नियमों की अनदेखी का है मामला, जानें

First published on: Apr 01, 2026 07:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.