हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/‘लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित के पति का पोस्ट वायरल, रिश्ते पर उठे सवाल
एंटरटेनमेंट
‘लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित के पति का पोस्ट वायरल, रिश्ते पर उठे सवाल
'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "लाइफ शुरू करो आगे बढ़ो". दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा की शादीशुदा जिंदगी काफी चर्चा में बनी हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में
चंद्रिका दीक्षित के पति युग्म गिरा ने शेयर किया फोटो
Share :
'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, चंद्रिका पति युगम गेरा को छोड़कर एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी वायरल हो रही है. इतना ही नहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई है. इतना ही नहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
धर्म बदले वाली खबर पर चंद्रिका दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इन सब खबरों पर 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने विराम लगा दिया है. चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धर्म बदलने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वीडियो में ऐसी खबरें फैला रहे लोगों पर नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं चंद्रिका हाथ जोड़ती हुई भी नजर आई है. आपको बता दें कि चंद्रिका ने वीडियो में कहा 'मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले मैं ना किसी राजनीतिक दल से या किसी संगठन से ताल्लुक रखती हूं. हालांकि, मेरे कुछ कैरेक्टर और वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है की मैने धर्म बदल लिया है लेकिन मैं लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे न सीखने की धर्म का पालन कैसे करते हैं.' चंद्रिका ने आगे कहा, 'मैं सभी धर्म का पालन करती हूं मैं कल भी ब्राह्मण थी और आज भी ब्राह्मण हूं.'
चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने शेयर किया फोटो
हालांकि आज यानी 24 फरवरी को चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें युगम गेरा के साथ एक महिला नजर आ रही है. लेकिन इस फोटो में उस महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है. क्योंकि फोटो पीछे की ओर से क्लिक की गई है. फोटो शेयर करते हुए युगम गेरा ने कैप्शन में लिखा है. "लाइव शुरू करो आगे बढ़ो" इसके बाद से ही लोग इस फोटो के नीचे कमेंट करने लगे हैं और उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी है.
‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, चंद्रिका पति युगम गेरा को छोड़कर एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी वायरल हो रही है. इतना ही नहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई है. इतना ही नहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
धर्म बदले वाली खबर पर चंद्रिका दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इन सब खबरों पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने विराम लगा दिया है. चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धर्म बदलने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वीडियो में ऐसी खबरें फैला रहे लोगों पर नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं चंद्रिका हाथ जोड़ती हुई भी नजर आई है. आपको बता दें कि चंद्रिका ने वीडियो में कहा ‘मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले मैं ना किसी राजनीतिक दल से या किसी संगठन से ताल्लुक रखती हूं. हालांकि, मेरे कुछ कैरेक्टर और वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है की मैने धर्म बदल लिया है लेकिन मैं लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे न सीखने की धर्म का पालन कैसे करते हैं.’ चंद्रिका ने आगे कहा, ‘मैं सभी धर्म का पालन करती हूं मैं कल भी ब्राह्मण थी और आज भी ब्राह्मण हूं.’
चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने शेयर किया फोटो
हालांकि आज यानी 24 फरवरी को चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें युगम गेरा के साथ एक महिला नजर आ रही है. लेकिन इस फोटो में उस महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है. क्योंकि फोटो पीछे की ओर से क्लिक की गई है. फोटो शेयर करते हुए युगम गेरा ने कैप्शन में लिखा है. “लाइव शुरू करो आगे बढ़ो” इसके बाद से ही लोग इस फोटो के नीचे कमेंट करने लगे हैं और उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी है.