Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

बेवफा निकलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? पत्नी चंद्रिका दीक्षित के वेडिंग रूमर्स पर पति का आया रिएक्शन, कहा- ‘मेरे नसीब में…’

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम 'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब पति युगम गेरा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे वाइफ की शादी पर उनका रिएक्शन माना जा रहा है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 11, 2026 11:09
Vada Pav girl aka Chandrika Dixit, Chandrika Dixit
'वड़ा पाव गर्ल' के वेडिंग रूमर्स पर पति का रिएक्शन (photo- Instagram)

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद काफी गहराता जा रहा है. इसी बीच चंद्रिका ने बीते दिन ही अपनी कुछ तस्वीरें मिस्ट्री मैन संग शेयर की, जिसके साथ वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनकी दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर होने लगी है. इन चर्चाओं के बीच पति युगम गेरा का भी वीडियो सामने आया है, जिसे चंद्रिका से जोड़ा जा रहा है कि वो पत्नी की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर पाए.

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित की दूसरी शादी की चर्चा के बीच युगम गेरा ने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं. इसमें वह काफी मायूस नजर आ रहे हैं. पहले वीडियो में कहते हैं, ‘जिंदगी में एक चीज बहुत अच्छे से समझ में आ गई है, अगर कोई लड़की तुमसे हाथ छुड़ाकर जाना चाह रही हो ना तो उसे जाने देना चाहिए. क्योंकि वो बहुत पहले ही बहुत दूर जा चुकी होती है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Carry Minati? जिन पर Karan Johar ने किया मानहानि का केस; जानें क्या है पूरा मामला

युगम गेरा का एक और वीडियो वायरल

इसके साथ ही युगम ने चंद्रिका की शादी की चर्चा के बीच अपना एक और वीडियो शेयर किया है. इसमें वो कहते हैं, ‘जिंदगी में एक चीज मुझे समझ में आ गई है, जो मेरे साथ है वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता है और जो मेरे नसीब में नहीं है वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता है.’ युगम के इन वीडियोज पर फैंस उनसे हमदर्दी और कुछ तो उनकी बात से सहमति भी जता रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: O Romeo Advance Booking: ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में मेकर्स हुए मालामाल

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने की दूसरी शादी?

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बीते दिन ही मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिसके कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा था, ‘फाइनली’. इन फोटोज की वजह से उन्हें काफी ट्रोल्स भी किया गया. मिस्ट्री मैन संग रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई जब पति ने उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा किया था. उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि वो किसी के साथ भी वीडियो बनाएं एमएमएस बनाएं, या फिर किसी के साथ भी अफेयर करें उनको कोई फर्क नहीं पड़ता. हालांकि, चंद्रिका दीक्षित ने अभी ना तो दूसरी शादी और ना ही रिलेशनशिप पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है.

विवाद पब्लिसिटी स्टंट या फिर सच?

इस तरह सोशल मीडिया पर चंद्रिका और युगम गेरा के विवाद को लोग फेक बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वो ये सब लाइमलाइट में आने के लिए कर रही हैं. उनके इस विवाद और दूसरी शादी के साथ मिस्ट्री मैन तक को फेक बताया जा रहा है. ऐसे में अब चंद्रिका की दूसरी शादी और पति से विवाद पर संशय बना हुआ है. अब तो चंद्रिका और युगम के ऑफिशियल बयान के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी कि आखिर मामला क्या है.

First published on: Feb 11, 2026 11:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.