हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'मैं कल ब्राह्मण थी, आज…', 'वड़ा पाव गर्ल' ने बदला धर्म? अफवाहों पर बोलीं 'मुझे ना सिखाया जाए'
एंटरटेनमेंट
‘मैं कल ब्राह्मण थी, आज…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बदला धर्म? अफवाहों पर बोलीं- ‘मुझे ना सिखाया जाए’
'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों मिस्ट्री मैन संग लिंकअप और धर्म बदलने को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
'वड़ा पाव गर्ल' ने बदला धर्म? (Phioto- Chandrika Dixit/Insta)
Share :
'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं. इन्हीं विवादों के बीच वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मिस्ट्री मैन संग उनके वीडियोज भी लगातार वायरल हो रहे हैं. वो दूसरी शादी को लेकर भी हेडलाइन्स में काफी बनी हुई हैं. इन चर्चाओं के बीच एक चर्चा ये भी रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. इन सबके बीच अब चंद्रिका का रिएक्शन वीडियो सामने आया है.
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने रिश्ते और धर्म बदलने की अफवाहों पर बात करते हुए नजर आ रही हैं. चंद्रिका ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए गुस्सा जाहिर किया है. इसमें वो हाथ जोड़े हुए नजर आ रही हैं.
वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, 'मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो कि मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले तो ना मैं किसी राजनीतिक दल में हूं और ना मैं किसी संगठन में हू्ं. मेरे कुछ कैरेक्टर और मेरे कुछ वीडियो को लेकर मेरे धर्म को जज नहीं किया जाए. हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं और मुझे ये ना सिखाया जाए कि धर्म का पालन कैसे करते हैं. मैं सभी धर्म का पालन करती हूं, मैं सभी धर्म का सम्मान करती हूं. मैं कल भी ब्राह्मण थी, मैं आज भी ब्राह्मण हूं. रही बात कुछ चीजों के जवाब की तो बहुत जल्द ही सामने हर चीज का जवाब आएगा.'
गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर करते हुए पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद युगम ने भी वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो शांत नहीं बैठेंगे. उन्हें भी चीजें पता है. वीडियो में कहा था कि वड़ा पाव गर्ल किसी के साथ भी अफेयर करें या वीडियो बनाएं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके इस बयान के बाद चंद्रिका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी. हालांकि, अब इन बातों में कितनी सच्चाई ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा.
‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं. इन्हीं विवादों के बीच वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मिस्ट्री मैन संग उनके वीडियोज भी लगातार वायरल हो रहे हैं. वो दूसरी शादी को लेकर भी हेडलाइन्स में काफी बनी हुई हैं. इन चर्चाओं के बीच एक चर्चा ये भी रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. इन सबके बीच अब चंद्रिका का रिएक्शन वीडियो सामने आया है.
‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने रिश्ते और धर्म बदलने की अफवाहों पर बात करते हुए नजर आ रही हैं. चंद्रिका ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए गुस्सा जाहिर किया है. इसमें वो हाथ जोड़े हुए नजर आ रही हैं.
वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, ‘मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो कि मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले तो ना मैं किसी राजनीतिक दल में हूं और ना मैं किसी संगठन में हू्ं. मेरे कुछ कैरेक्टर और मेरे कुछ वीडियो को लेकर मेरे धर्म को जज नहीं किया जाए. हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं और मुझे ये ना सिखाया जाए कि धर्म का पालन कैसे करते हैं. मैं सभी धर्म का पालन करती हूं, मैं सभी धर्म का सम्मान करती हूं. मैं कल भी ब्राह्मण थी, मैं आज भी ब्राह्मण हूं. रही बात कुछ चीजों के जवाब की तो बहुत जल्द ही सामने हर चीज का जवाब आएगा.’
गौरतलब है कि वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर करते हुए पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद युगम ने भी वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो शांत नहीं बैठेंगे. उन्हें भी चीजें पता है. वीडियो में कहा था कि वड़ा पाव गर्ल किसी के साथ भी अफेयर करें या वीडियो बनाएं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके इस बयान के बाद चंद्रिका के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी. हालांकि, अब इन बातों में कितनी सच्चाई ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा.