O Romeo या Tu Yaa Main… 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें अब तक का कलेक्शन

O Romeo and Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दोनों फिल्मों की स्टोरी की काफी तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं दोनों ने अब तक कितनी कमाई की है?

O Romeo and Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7

O Romeo and Tu Yaa Main Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इसकी कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने के बाद से ही फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे जाते दिख रहा है. इसके साथ ही शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.14% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.63%, दोपहर के शो 8.27%, शाम के शो 7.86% और रात के शो 10.80% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 47.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 71.25 करोड़ पहुंच गया है.

विज्ञापन

‘तू या मैं’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ को भी सिनेमाघरों में 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.71% रही. वहीं सुबह के शो 5.13%, दोपहर के शो 8.11%, शाम के शो 10.41% और रात के शो 15.19% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 4.39 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 4.75 करोड़ पहुंच गया है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखाई दे रही है. इनके साथ-साथ फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘तू या मैं’ फिल्म में भी शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव की जोड़ी देखने को मिली है. फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ