हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिना मेकअप स्पॉट हुईं तो भड़क गईं Urfi Javed, किसे कहा थप्पड़ मारूंगी?

Urfi Javed Says Thappad Marungi: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कपड़ों से सनसनी मचाने वालीं सेंसेशन उर्फी जावेद हाल ही में बिना मेकअप के स्पॉट हुईं जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया। देखिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Urfi Javed Says Thappad Marungi

Urfi Javed Says Thappad Marungi: सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी ड्रेसेस से सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद हाल ही में अपनी फ्रेंड और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट हुईं। उर्फी यहां पर बहुत ही सिंपल कपड़ों में देखी गईं, जहां उन्होंने चेहरे पर मेकअप भी नहीं लगाया हुआ था। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही किसी ने उन्हें कॉम्प्लीमेंट दिया तो मैडम थोड़ा सा भड़क गईं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

कॉम्प्लीमेंट देने पर भड़क गईं उर्फी

दरअसल अपने अंदाज से एकदम हटकर उर्फी यहां बहुत ही कैजुअल कपड़ों में दिखीं। यहां उर्फी के चेहरे पर कोई मेकअप भी नहीं दिखा जिससे उनका लुक बहुत सिंपल लग रहा था। वहीं उर्फी के साथ स्पॉट हुईं जन्नत जुबैर भी व्हाइट कलर की टी-शर्ट में काफी सिंपल लुक में नजर आईं। उर्फी जावेद ने यहां पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उर्फी के इसी लुक पर किसी ने उन्हें कॉम्प्लीमेंट करते हुए कहा कि आज आप बहुत अच्छे लग रहे हो। बस फिर क्या था ये सुनने के बाद मैडम ने झट से जवाब दे दिया कि थप्पड़ मारूंगी, मैं 5 दिन से सोई नहीं हूं।

उर्फी जावेद का जवाब सुनकर हैरान हुए लोग

उर्फी जावेद का ये जवाब सुनकर हर कोई काफी हैरान रह गया। उनके साथ आईं जन्नत जुबैर भी उर्फी का ये जवाब सुनकर हंसने लगीं। इसके बाद उर्फी और जन्नत वहां से चले गए। लेकिन सवाल ये है कि उर्फी को कॉम्प्लीमेंट सुनकर गुस्सा आखिर आया ही क्यों। उन्होंने ये बात गुस्से में बोली या फिर मजाकिया अंदाज में इस बात का पता लगाना तो काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

कैमरा देखते ही अपना मुंह छुपाने लगीं उर्फी

गौरतलब है कि कैमरे को देखते ही उर्फी जावेद ने अपना मुंह हाथ से छुपाने की कोशिश की। इस दौरान जब उन्हें लगा कि वो बिना मेकअप के ही कैमरे में कैद हो रही हैं तो उन्होंने तुरंत वहां से जल्दी-जल्दी निकलने की भी कोशिश की। उर्फी के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उर्फी पहली ऐसी लड़की हैं जो पूरे कपड़ों में शर्मा जाती हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उर्फी चाहे कपड़े पहने या ना पहने वो हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग पर Navya Nanda ने तोड़ी चुप्पी, IIM एडमिशन पर क्या बोली Amitabh Bachchan की लाडली?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola