Urfi Javed Bottle Gourd Purse: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैंस को शॉक्ड करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। तभी तो अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ के प्रमोशन के लिए उन्होंने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। ऐसा सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है। उनके अनोखे अंदाज को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, सीरीज के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस ने कल्पना से परे लौकी से बना पर्स हाथ में ले रखा है। लौकी वाले इस पर्स को देखकर फैंस भी उनसे मजे ले रहे हैं। साथ ही वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
लौकी वाला पर्स लेकर निकलीं उर्फी जावेद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर घूम रही हैं। इस दौरान उन्होंने पोल्का डॉट वाली शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जिसके साथ में ब्लैक हाई हील्स कैरी किए हैं। इस बीच फैंस की नजर उनके हाथ में दिख रही लौकी वाली पर्स पर पड़ गई। दरअसल, उर्फी जावेद ने लौकी को पर्स की तरह बनाकर पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस पैपाराजी को जमकर पोज भी दे रही हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल होने लगा है।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya का तलाक हुआ तो किसके पास रहेगा बेटा? जानें क्या कहता है कानून
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कमेंट
उर्फी जावेद के वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘वैसे इस बैग में क्या सामान रखा है? वो भी बता दो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पंचायत 3 को प्रमोट किया जा रहा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘खुदा खैर करे अब इसकी नजर सब्जियों पर पड़ गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाथ में लौकी वाला पर्स और कान में शीशे वाले झुमके.. उर्फी तो उर्फी है।’ वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को लौकी की सब्जी बनाने की सलाह भी दे रहे हैं।
पंचायत 3 कब हो रही रिलीज?
बता दें कि जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले इस सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं, जो काफी पॉपुलर हुए थे। अब तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों मेकर्स ने फुलेरा गांव में सचिव की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी। इस दौरान इंटरव्यू देने उर्फी जावेद भी पहुंची थीं। उस समय उन्होंने ऐसा ही लौकी से बना पर्स हाथ में लिया हुआ था। अब एक बार फिर उनके हाथ में वही पर्स देखा गया है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines