हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ऑपरेशन थिएटर ले जाने से पहले…', UK07 Rider Anurag Dobhal की हेल्थ पर मैनेजर का लेटेस्ट अपडेट, बताया कौन-कौन हैं साथ?

UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने यूट्यूबर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट दिया है. इसको लेकर रोहित ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
UK07 Rider Anurag Dobhal. image credit- social media

UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अभी भी अस्पताल में हैं. हर कोई अनुराग को लेकर टेंशन में है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. इस बीच अब अनुराग के मैनेजर रोहित ने उनसे जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट दे दिया है. आइए जानते हैं कि अनुराग को लेकर रोहित ने क्या कहा है?

अनुराग के मैनेजर ने दिया लेटेस्ट अपडेट

अनुराग के मैनेजर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में रोहित ने जानकारी दी है कि अनुराग भाई को ऑपरेशन थिएटर ले जाने से पहले उनसे बात हुई. उनका फ्रैक्चर का इलाज ऑपरेशन थिएटर में हो रहा है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि प्लीज अटकलें ना लगाएं और अफवाहों पर विश्वास ना करें.

रितिका भाभी भी साथ हैं- रोहित

उन्होंने आगे लिखा कि सभी करीबी दोस्त और लोग यहां मौजूद हैं और साथ ही रितिका भाभी भी हैं, जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं कि यहां कोई नहीं है, उनसे मेरा अनुरोध है कि वे भी अफवाहें और नफरत ना फैलाएं और जो फर्जी वीडियो बना रहे हैं, लात खाई थी ना उस दिन वीडियो बनाने के चक्कर में, सिर्फ व्यूज के लिए गलत खबरें मत फैलाओ.

विज्ञापन

अफवाहें ना फैलाने का अनुरोध

रोहित ने पोस्ट में आगे लिखा कि फैंस से मेरा अनुरोध है कि किसी को निशाना ना बनाएं और किसी के प्रति नफरत ना फैलाएं. हमारी प्रायोरिटी अनुराग भाई की हेल्थ और जल्दी ठीक होना है और कुछ नहीं. अनुराग डोभाल के मैनेजर के तौर पर मैं ही एकमात्र शख्स हूं, जो अपडेट दे सकता हूं, इसलिए इस समय भी व्यूज के लिए कुछ इन्फ्लुएंसर्स/क्रिएटर्स पर विश्वास ना करें.

रोहित का दूसरा पोस्ट

इसके अलावा रोहित ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि साथ ही उनके सभी दोस्तों, जिनमें सेलिब्रिटी दोस्त भी शामिल हैं, ने हमसे संपर्क किया है, इसलिए प्लीज किसी के लिए भी नफरत ना फैलाएं, सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर नहीं डाल रहे हैं. इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया है. हम आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद करते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘मुझे माफ करना, मैं गलत हूं…’, Thara Bhai Jogindar ने UK07 Rider Anurag Dobhal को किया सपोर्ट, तो लोगों ने किया ट्रोल, अब रोकर क्यों मांगी माफी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola