Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

बहू-बेटे से तोड़े सारे रिश्ते! UK07 Rider Anurag Dobhal के पेरेंट्स का बड़ा कदम, परेशान होकर लिया फैसला

Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सिर्फ अनुराग की ही बातें सुनने को मिल रही हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 10, 2026 18:17
UK07 Rider Anurag Dobhal, Ritika Chauhan
UK07 Rider Anurag Dobhal, Ritika Chauhan. image credit- social media

Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के पिता ने बड़ा फैसला ले लिया है. अनुराग के पिता ने अपने बहू-बेटे यानी अनुराग और रीतिका से सारे रिश्ते खत्म करते हुए उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया है. एक तरफ अनुराग अस्पताल में हैं और दूसरी ओर उनके पेरेंट्स ने ये फैसला ले लिया है, जिसने अब हर किसी को हैरान कर दिया है.

अनुराग के पिता का बड़ा फैसला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अनुराग के पिता ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं और उन्हें संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है. इस विज्ञापन की मानें तो इसके अनुसार, अनुराग के पिता ने एक वायरल अखबार के नोटिस के जरिए सार्वजनिक रूप से अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान को बेदखल कर दिया है.

---विज्ञापन---

पेरेंट्स ने तोड़े रिश्ते

इस विज्ञापन के अनुसार, अनुराग के पिता ने उनकी इंटरकास्ट मैरिज को लेकर मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के बीच सभी संबंध तोड़ दिए हैं. गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता और भाई कमल इंक ने उनके साथ गलत किया है.

अनुराग के आरोपों का परिवार ने किया खंडन

उन्होंने मई 2025 में हुई उनकी शादी के बाद दंपति को घर से बाहर निकालने, सार्वजनिक माफी मांगने के लिए मजबूर करने और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. हालांकि, परिवार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए एख ऑडियो क्लिप्स शेयर किया था, जिनमें रितिका से किसी भी तरह की समस्या ना होने की बात कही गई है और डोभाल की अलग होने की इच्छा के बारे में बताया गया है.

---विज्ञापन---

कलम ने कही सच रिवील करने की बात

अब ये विज्ञापन सामने आने के बाद मामले ने अलग ही मोड़ ले लिया है. हालांकि, न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है कि अनुराग के पिता ने सच में से फैसला लिया है या नहीं. अनुराग और उनकी फैमिली दोनों ही इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अनुराग के भाई ने भी सच रिवील करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- कार क्रैश के बाद UK07 Rider Anurag Dobhal की प्रेग्नेंट वाइफ का बुरा हाल, अस्पताल में रोती नजर आईं Ritika Chauhan, देखें वीडियो

First published on: Mar 10, 2026 06:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.