Udaipur Files Case: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो आसानी से रिलीज हो जाती हैं, लेकिन कुछ को लेकर विवाद इतना बढ़ जाता है कि उन फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लग जाती है। इन दिनों फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ ऐसे ही दौर से गुजर रही है। इस बीच अब ‘उदयपुर फाइल्स’ का मामला सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को भेज दिया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC से कहा है कि वो सोमवार को सुनवाई करे और सभी पक्षों को कहा कि वो अपनी बात हाईकोर्ट के सामने रखें। इस बीच ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है।
फिल्म में बदलाव की मांग
बता दें कि जमीयत के प्रेजिडेंट अरशद मदनी ने फिल्म पर रोक की मांग की थी। वहीं, केंद्र सरकार की कमेटी की ओर से सुझाए गए 6 बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज करने की भा बात सामने आई है। बताते चलें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी समेत अन्य लोगों का आरोप है कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती है।
अरशद मदनी के वकील ने दी दलील
दरअसल, मौलाना अरशद मदनी के सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने अपनी दलील में कहा कि सीबीएफसी की जिस समिति ने फिल्म को पास किया है, उस समिति के कई सदस्य एक ही सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के थे और यही वजह है कि उन्होंने फिल्म को मंजूरी दी। हालांकि, इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सभी सरकारों में ऐसा होता है और उनकी नियुक्तियों को चुनौती नहीं दी जा सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि हाईकोर्ट इस मामले पर क्या कहती है? और फिल्म को रिलीज किया जाएगा या नहीं ये भी बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें- Ullu App ने इन 6 एक्ट्रेस को बनाया था पॉपुलर, बैन के फैसले से हसीनाओं पर असर पड़ना तय
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines