News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tushar Ghadigaonkar Suicide Case: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिन शनिवार को बुरी खबर आई थी जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया था। फेमस एक्टर तुषार घाडीगांवकर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर ने सुसाइड कर लिया था। इस बीच उनके दोस्त और एक्टर अंकुर विठ्ठलराव वाधवे ने भी एक इमोशनल पोस्ट करते हुए उनके निधन की पुष्टि की थी। अब इस पूरे मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तुषार घाडीगांवकर शराब की लत से जूझ रहे थे। वह पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में चल रहे थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर 20 जून को अपने मुंबई स्थित घर में डेड पाए गए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें मुख्य कंट्रोल रूम में से एक मैसेज मिला था जिसमें बताया गया था कि मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में राम मंदिर, रूम नंबर 102, आर 4 में एक व्यक्ति बेहोश हालत में मिला है। उसके लिए पुलिस की हेल्प चाहिए है।
पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि मैसेज मिलने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक व्यक्ति बेहोश हालत में पड़ा मिला था। मौके पर पुलिस उस व्यक्ति को ट्रामा केयर सेंटर लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मशहूर मराठी एक्टर ने किया सुसाइड, Tushar Ghadigaonkar की मौत पर दोस्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट
पुलिस का यह भी कहना है कि एक्टर तुषार घाडीगांवकर को शराब की लत थी और वह पिछले करीब एक साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। एक्टर की फैमिली से पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि फैमिली ने किसी पर शक का संदेह नहीं जताया है और न ही इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।