---विज्ञापन---

जब फराह खान ने Amitabh Bachchan को लगाई थी डांट? सालों बाद बिग बी ने सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं. उन्हें एक बार बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर की डांट भी खानी पड़ी थी. इस बात का खुलासा खुद बिग बी ने ही किया था. आइए जानते हैं कि आखिर बिग बी को किस कारण डांट पड़ी थी?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और  कोरियोग्राफर फराह खान आज किसी मोहताज की नहीं हैं, उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में बनाई है. फराह खान ने अपने इशारे पर कई बड़ा सुपरस्टार को नचाया है. इतना ही नहीं फराह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी  अपने इशारे पर नचा चुकी हैं. इस दौरान कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें डांट भी लगा दी थी. आप भी यह सुनकर चौंक गए ना. यह हम नहीं बल्कि खुद बिग बी ने खुलासा किया है.

बिग बी ने इस बात का खुलासा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सामने किया है. इस दौरान फराह खान भी मौजूद रही थी. अब आप भी अमिताभ बच्चन के खुलासे के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हो गए होंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कभी रिलीज नहीं हो पाईं सलमान, गोविंदा और जैकी श्रॉफ की ये फिल्में, पैसों की कमी के कारण हो गईं डिब्बाबंद

अमिताभ बच्चन ने सुनाया मजेदार किस्सा

आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने फराह खान के द्वारा डांटे जाने की बात अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में की है. बिग बी ने साल 2021 में इस बात से पर्दा उठाया था. इस दौरान उनके शो में फराह खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूद थी. इस दौरान शो पर बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने फराह से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था. इतना ही नहीं शो की गेस्ट दीपिका भी हैरान नजर आ रही थी.

---विज्ञापन---

साल 2021 में फराह खान और दीपिका पादुकोण एक साथ अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आई थी. दोनों बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी थी, तब ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस दीपिका से सवाल किया कि क्या फराह ने उन्हें कभी सेट पर डांटा है कि नहीं? इस बात का जवाब देते हुए दीपिका ने साफ कहा कि सर कभी नहीं डांटा, वहीं फराह ने बिग बी से कहा कि यह गलत है, जिसके बाद खुद अमिताभ बच्चन ने फराह से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया.

यह भी पढ़ें: पवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना; आज भी चलता है जादू

फराह खान ने अमिताब बच्चन को लगाई थी डांट

बिग बी ने कहा, ‘नहीं हमने तो सुना है. आप बहुत डांटती हैं’ इसके बाद अमिताभ बच्चन ने दीपिका से बात करते हुए कहा कि दीपिका मैं आपको बताऊं. मेरा और अभिषेक का एक गाना था, जिसे ये कोरियोग्राफ कर रही थी, जिसमें एक टोपी हाथ से चढ़ते हुए सिर पर आनी थी. बिग बी ने कहा कि हमने काफी बार इसका रिहर्सल किया था. लेकिन हमशे यह हो नहीं पा रहा था. जिसके बाद इन्होंने (फराह) बहुत जोर से डांट लगाया था कहा, ‘‘अरे, ठीक से करो, तुम खुद को क्या समझते हो?’ वहीं बिग बी की बात सुनने के बाद फराह खान ने कहा कि सर ये आपके लिए नहीं बल्कि अभिषेक को कहा था. वहीं अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि लेकिन उसने तो टापी सही पकड़ रखी थी. 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 06:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola