‘हनुमान अंश’ के बाद सिनेमाघरों में आएगी ‘श्रीमद्भागवतम’, इस दिन दिखेगी श्री कृष्ण की पहली झलक

सिनेमाघरों में इन दिनों विशाल चतुर्वेदी की मूवी ‘हनुमान अंश’ जमकर कमाई कर रही है. यह मूवी 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. वहीं अब एक और मूवी का  ऐलान कर दिया गया है. इतना ही नहीं पहली झलक कब रिलीज होगी यह भी बता दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में.

srimad Bhagavatam

‘श्रीमद्भागवतम’ का हुआ ऐलान (PIC- @akashschopra. X)

विशाल चतुर्वेदी की मूवी ‘हनुमान अंश’ की सफलता को देखने के बाद बॉलीवुड में पौराणिक और भक्ति वाली फिल्में बनाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. दरअसल, आने वाले कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्मों की ऐलान करने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन इसी बीच रामानंद सागर के पोते आकाश सागर और अमृत सागर  ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिवंगत रामानंद सागर ने पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ से देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने इस धारावाहिक ले घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार विशाल फ्रैंचाइजी की पहली झलक 10 सितंबर को देखने को मिलने वाली है. यह खबर सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

विज्ञापन

आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने ऐलान की मूवी

यह भी पढ़ें: नहाय-खाय से छठ पूजा तक… ‘द वन’ में दिखेगा बिहार का महापर्व, जानें कब होगी रिलीज?

हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत महापुराण सबसे पवित्र और पूजनीय ग्रंथों में से एक माना जाता है. बता दें कि यह ग्रंथ भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित है. दरअसल, इस ग्रंथ में आपको उनके शिक्षा से लेकर दिव्य अवतार तक को बड़े ही सादगी के साथ समझाया गया है. हालांकि, अब आपको इस ग्रंथ पर मूवी देखने को मिलने वाली है, जो सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (SPE) के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. इस आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा एक लाइव-एक्शन फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘श्रीमद्भागवत’ की पहली झलक कब होगी रिलीज?

बता दें कि रामानंद सागर ने जिस तरह ‘रामायण’ के जरिए मनोरजन की जगत में एक इतिहास स्थापित किया है, जिसके बाद उनके बेटे भी इस सफर पर निकल चुके हैं. सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (SPE) का यह कदम काफी बड़ा होने वाला है. मेकर्स इस मूवी को आध्यात्मिक और धार्मिक कथा को साथ इस मूवी को बडे पर्दे पर लेकर आने वाले हैं. हालांकि, इस मूवी की ज्यादातर जानकारी को हाईड (छिपा) कर के रखा गया है. आपको बता दें कि इस मूवी की पहली छलक 10 सितंबर को रिलीज होने वाली है. लेकिन जब से मूवी का ऐलान किया गया है दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. यह मूवी कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मूवी का पहला पोस्टर रिलीज करने के बाद फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो सकती है. वहीं पोस्टर के साथ फिल्म के स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ सकता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ