Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा का ‘टॉक्सिक’ अंदाज आज होगा रिवील, जानें टीजर की टाइमिंग

Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का टीजर आज रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर भी टीजर ट्रेंड कर रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये टीजर कब और कहां रिलीज होगा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 20, 2026 07:52
toxic teaser release timing
'टॉक्सिक' का टीजर आज होगा रिलीज

Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में बज बना हुआ है. मेकर्स ने जब से फिल्म का पहला लुक जारी किया है, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं आज फिल्म का टीजर रिलीज होने जा रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी और यश का ‘टॉक्सिक’ अंदाज देखने को मिलेगा. यश के फैंस के बीच इस खबर को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ट्रेंड करने लगी है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म का टीजर किस टाइम रिलीज होगा और इसे कहां देख सकते हैं?

किस टाइम रिलीज होगा टीजर?

‘टॉक्सिक’ मूवी की टीम ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि फिल्म का हिंदी टीजर किस टाइम और कहां रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी यानी आज सुबह 9:35 बजे रिलीज किया जाएगा. खास बात ये है कि ये टीजर सिर्फ हिंदी में ही रिलीज होगा. इस टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट का ‘टॉक्सिक’ अंदाज भी देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: O Romeo या Tu Yaa Main… 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें अब तक का कलेक्शन

कहां देखें टीजर?

वहीं मेकर्स के इस ऐलान के बाद से फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें फिल्म का टीजर यूट्यूब, फेसबुक, X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म के सितारों का लुक तो पहले ही रिलीज कर दिया गया है, लेकिन अब इस टीजर में इन सितारों का अंदाज देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म के बारे में भी कुछ डिटेल्स देखने को मिलेंगी, जो ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर देंगी.

यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज

कब रिलीज होगी फिल्म?

यश और कियारा आडवाणी की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के साथ-साथ तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं इस सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से है. दोनों बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं.

First published on: Feb 20, 2026 07:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.