Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Toxic Teaser Release: यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर देख क्या बोले फैंस? रिलीज होते ही बना ट्रेंडिंग

Toxic Teaser Release: यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ये टीजर छा गया है. चलिए आपको भी बताते हैं टीजर देख फैंस क्या कुछ बोल रहे हैं?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 20, 2026 10:12
Toxic Teaser Release

Toxic Teaser Release: यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में तगड़ी वायलेंस देखने को मिल रही है. यश और टोविनो थॉमस का ‘टॉक्सिक’ अंदाज धमाकेदार लग रहा है. हालांकि टीजर में फिल्म की हीरोइन की एक भी झलक देखने को नहीं मिली. रिलीज होते ही टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.अब इस टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और यश के एक्शन अवतार की खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

रिलीज हुआ टीजर

Toxic के टीजर को केवीएन प्रोडक्शन्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. यश के फैंस इस टीजर के कमेंट सेक्शन में फिल्म के सीन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के वायलेंस सीन्स को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं. टीजर से साफ हो गया है कि यश और टोविना थॉमस की वॉर सिनेमाघरों में और ज्यादा जबरदस्त दिखने वाली है. मेकर्स ने हिंदी टीजर जारी कर ऑडियंस की धड़कन बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Hindi Teaser: ‘इस बार जंग अलग है…’, वॉयलेंस का बाप है ‘टॉक्सिक’, कमजोर दिल वाले कलेजा थामकर देखें!

क्या बोले फैंस?

यश के फैंस यूट्यूब पर रिलीज हुए ‘टॉक्सिक’ के टीजर के कमेंट बॉक्स में तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यश से इस तरह के सीन्स की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की गई थी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टीजर 1 बम धमाका था और टीजर 2 रॉकी ब्लास्ट है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े रॉकी स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने धमाका कर दिया. 5000 करोड़ लोड हो रहा है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘यश की ये फिल्म 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म लग रही है, मैं कसम खाता हूं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रॉकी भाई, रोंगटे खड़े हो गए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा का ‘टॉक्सिक’ अंदाज आज होगा रिवील, जानें टीजर की टाइमिंग

फिल्म की स्टारकास्ट

गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश और टोविनो थॉमस के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों का लुक पहले ही मेकर्स रिवील कर चुके हैं. साथ ही यश के लुक का पहला टीजर भी पहले ही रिलीज हो चुका है. बता दें ये फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

First published on: Feb 20, 2026 10:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.