Tiku Talsania Heart Attack: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के को-एक्टर और कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर मशहूर हुए एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक पड़ा है। गंभीर हालत के बीच में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, टीकू तलसानिया स्वास्थ्य को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी कैसी है, इस पर फिलहाल अपडेट नहीं आया है। बस इतना पता चल पाया है कि उनकी हालत अभी गंभीर है।
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार
बता दें कि टीकू तलसानिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। जैसे ही उनके हेल्थ से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आई तो एक्टर के फैंस भी परेशान हो गए। फिलहाल एक्टर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आमिर खान के रहे को-एक्टर
टीकू तलसानिया ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। हालांकि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से की थी। उनकी यादगार फिल्मों में से एक फिल्म ‘इश्क’ रही है, जिसमें वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आए थे। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अजय देवगन, जूही चावला और काजोल भी मुख्य किरदार में थे। ‘इश्क’ के अलावा टीकू तलसानिया ने ‘कुली नंबर 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हंगामा’, ‘धमाल’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
टीकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ
टीकू तलसानिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने दीप्ति तलसानिया से शादी की है। उनके दो बच्चे बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया हैं। अपने पिता की तरह रोहन और शिखा भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जहां रोहन म्यूजिक कम्पोजर हैं तो वहीं शिखा एक्ट्रेस हैं। शिखा तलसानिया को ‘कुली न. 1’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines