Tiktok Influencer Passes Away: फेमस टिक टॉक स्टार टेलर रूसो ग्रिग जिनके सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। सिर्फ 25 साल की उम्र में टेलर का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उनके पति कैमरन ग्रिग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इस दिल तोड़ने वाली खबर को बहुत अचानक और अप्रत्याशित घटना करार दिया है।
साथ ही इस मुश्किल घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए GoFundMe पेज का एक लिंक अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। उधर, टिकटॉक स्टार के निधन की खबर आने के बाद से उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पति ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बता दें कि टिकटॉक स्टार टेलर रूसो ग्रिग का छोटी सी उम्र में निधन कैसे हुआ? उनकी मौत की वजह क्या थी, ये पता नहीं चला सका है। हालांकि उनके पति कैमरन ग्रिग का कहना है कि अब उसे दर्द नहीं है, उसे मुक्ति मिल गई। कैमरन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कोई भी व्यक्ति इस तरह के दर्द और दिल के दर्द से उबरने की उम्मीद नहीं करता है। खासकर हमारी उम्र में। पिछले साल टेलर ने बहुत ज्यादा दर्द सहन किया है। उसने उतनी पीड़ा सही है, जितनी पूरी जिंदगी नहीं सही होगी। इसके बावजूद उसने आसपास के लोगों को खुशियां दी हैं।’
कैमरन ग्रिग ने आगे कहा, ‘टेलर बहुत मजबूत और बहादुर थीं। भगवान में उनके विश्वास ने उन्हें हमेशा चुनौतियों से बाहर निकाला। उन्होंने मेरी और कई लोगों की जान बचाई थी। उनका पार्थिव शरीर हमारे साथ है और उनके अंगों को दान करने के लिए उन्हें मशीनों के जरिए जीवित रखा जा रहा है। भले ही उनका सांसारिक शरीर अब काम न करे लेकिन हमारी यादों में टेलर की आत्मा हमेशा जिंदा रहेगी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: TV इंडस्ट्री का काला सच रिवील, जानें विवियन डीसेना और शहजादा के तर्क
फैंस से लगाई मदद की गुहार
अपनी पोस्ट में ग्रिग ने यह भी लिखा, ‘मुझे पता है कि अब उसे कोई दर्द नहीं है, उसका शरीर यीशु के नाम पर पूर्ण हो गया है। मुक्ति मिल गई है। हम बस ईश्वर को धन्यवाद दे सकते हैं। वह पूर्ण और परिपूर्ण हो गई है।’
इसके अलावा कैमरन ग्रिग ने फाइनेंशियली सपोर्ट के लिए अपने फैंस से मदद भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके पास बीमा नहीं था, इसलिए उन्होंने GoFundMe पेज शेयर किया है। साथ ही बताया कि अब तक उनके पाय 25,000 डॉलर (20 करोड़ के आसपास) एकत्र हो चुके हैं।
पिछले साल हुई थी शादी
गौरतलब है कि टेलर रूसो ग्रिग के टिक टॉक पर 1.4 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 26 सितंबर की है, जिसमें टेलर अपने पेट डॉगी के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दी थीं। बता दें कि टेलर रूसो और कैमरन ग्रिग ने साल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों पहली बार इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। इसके बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines