Gufi Paintal was Ratan Tata’s Closest Friend: भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को हो गया। इतनी महान शख्सियत के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। रतन टाटा को बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक, हर कोई अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का वो कौन सा एक्टर था जो रतन टाटा का सबसे करीबी दोस्त था। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।
गुफी पेंटल ने पोस्ट शेयर कर रतन को किया याद
दरअसल रतन टाटा के सबसे करीबी दोस्त ‘महाभारत’ के शकुनी मामा यानी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गुफी पेंटल थे। गुफी के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि तुम्हारी बहुत याद आएगी। हमने जो साथ में पल बिताए उसके लिए धन्यवाद!। गुफी के इस पोस्ट पर अब फैंस के भी रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। हर कोई रतन टाटा के यूं जाने से काफी दुखी है। आपको बता दें अब गुफी भी इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने पिछले साल जून में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
गुफी पेंटल ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गुफी पेंटल ने अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो में रतन टाटा से जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया था। गुफी ने वीडियो में अपनी और रतन टाटा की गहरी दोस्ती के बारे में बात की थी। गुफी पेंटल ने बताया था कि ‘साल 1960 के दशक में जब वो जमशेदपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी रतन टाटा के साथ दोस्ती शुरू हुई। उन्होंने कहा, ‘उस समय रतन टाटा अमेरिका से पढ़ाई के बाद लौटे थे और मुझसे कुछ साल बड़े थे। वो कमरा नंबर 21 में रहते थे और एक बहुत ही शालीन व्यक्ति थे। एक सम्मानित परिवार से आने के चलते, मुझे गर्व महसूस होता है कि मैं उनका दोस्त हूं।’
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines