The Sabarmati Report: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए एक्टर लंबे वक्त के बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं। धीरज सरना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी, उसके बाद से भी फैंस इस फिल्म को देखने के बाद उतावले थे। आज जब ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो इसे देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देनी शुरू कर दी है। फिल्म को अभी तक पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि विक्रांत मैसी की फिल्म देखें या नहीं तो यहां हम आपको इस फिल्म को देखने की 5 वजह बताएंगे…
विक्रांत मैसी की एक्टिंग नहीं कर सकते इग्नोर
विक्रांत मैसी ने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनकी पिछली जितनी भी फिल्में आई हैं, वह सारी गवाह हैं कि विक्रांत अपनी एक्टिंग के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं। पिछली फिल्म ‘सेक्टर 36’ में एक्टर ने पहली बार निगेटिव किरदार निभाया और उससे भी दिल जीत लिया। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत ने जबरदस्त एक्टिंग की है। आपको उनके इमोशन और हाव-भाव काफी पसंद आएंगे।
यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- प्लीज एक बार…
दर्दनाक हादसे के पीछे छिपी कहानी
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। साल 2002 में जब साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगाकर कई लोगों को झुलसा दिया गया तब यह दर्दनाक हादसा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्हें अभी तक इस कांड के बारे में नहीं पता है। फिल्म के जरिए आप गोधरा कांड को समझ पाएंगे। उस वक्त जिस दर्द से लोग गुजरे उसके पीछे की कहानी को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
एकता कपूर की एक अच्छी कोशिश
एकता कपूर की बात जब भी आती है तो सबसे पहले दिमाग में सास-बहू टाइप डेली सोप आते हैं लेकिन अब वह इन चीजों से ऊपर उठ गई हैं। डेली सोप और लव-सेक्स वाले कंटेंट को छोड़कर अब उन्होंने अच्छा कंटेंट चुना है। अगर आप उनके डेली सोप के फैन हैं और अब उन्हें कुछ नया करते हुए देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को मिस करना मूर्खता होगी।
VFX टेक्नोलॉजी का उपयोग जबरदस्त
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में कई सीन्स ऐसे हैं, जिनमें VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शानदार तरीके से किया गया है। जहां ट्रेन जलने वाला सीन है, उस जगह पर VFX शानदार प्रदर्शन करता है। हालांकि सिनेमेटोग्राफी के मामले में फिल्म थोड़ी हल्की दिखती है, लेकिन इसका फिल्म पर ज्यादा असर होते नहीं दिखा है।
फिल्म का डायरेक्शन भी कमाल का
सच्ची घटनाओं को फिल्मी पर्दे पर लाना खुद में बड़ी चुनौती का काम होता है। अगर एक भी फैक्ट इधर का उधर हुआ तो बवाल मचना तय है। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस मामले में आपको निराश नहीं करेगी। करीब दो घंटे की इस फिल्म को बनाने के लिए धीरज सरना ने कमाल का डायरेक्शन किया है और हर पहलू को बारीकी के साथ पर्दे पर उतारा है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines