The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- प्लीज एक बार...

Vikrant Massey On The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से खास रिक्वेस्ट की है।

Vikrant Massey

Vikrant Massey.

Vikrant Massey On The Sabarmati Report: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। आज 15 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि रिलीज से पहले विक्रांत ट्रोलर्स से हाथ जोड़ रिक्वेस्ट करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भी दिखे हैं। जाहिर है कि विक्रांत को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं हिंदुओं की आजादी वाले बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स से की रिक्वेस्ट

विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘नमस्कार, आज आप लोगों के बीच में मैं अपने मन की कुछ बातें व्यक्त करना चाहता हूं। ज्यादा समय नहीं लूंगा। अधिकतर लोग जानते हैं कि मेरी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में लग रही है। सोशल मीडिया पर खासतौर पर इस फिल्म को लेकर, मुझे लेकर और इस फिल्म को बनाने वालों की नीयत को लेकर कई सवाल उठाए गए। जिन्होंने मुझे डराने और धमकाने की कोशिश की है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्लीज एक बार फिल्म देंखें।’

विक्रांत ने आगे कहा, ‘प्लीज आप लोग फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। बिना फिल्म देखे जजमेंट न करें। मुझे नहीं लगता कि सच का साथ देना गुनाह है। मैं आगे भी हमेशा सच के साथ खड़ा रहूंगा। यह गलत है कि बिना फिल्म देखे जजमेंट किया जाए। इसलिए प्लीज फिल्म को देखें। धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल

जाहिर है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर विक्रांत मैसी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदुओं की आजादी पर बात की थी, जहां उन्होंने कहा था कि हमारे देश को सो कॉल्ड आजादी मिली। आज जाकर हिंदू अपनी पहचान के लिए मांग कर रहा है। विक्रांत के इस बयान को लेकर काफी हंगामा मच गया था। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।

गौरतलब है कि एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आज 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ