The RajaSaab Teaser: प्रभास पर भारी पड़ा संजय दत्त का भूतिया अंदाज, देखें ऑडियंस के रिएक्शन

The Raja Saab Teaser X Review: ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सालार’ के बाद प्रभास हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। यहां देखें ऑडियंस ने टीजर पर क्या रिएक्शन दिए हैं?

The Raja Saab Teaser

द राजा साब का टीजर देखने के बाद ऑडियंस ने प्रतिक्रिया दी है। Photo Credit- X

विज्ञापन

The Raja Saab Teaser X Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिन मंचू विष्णु और अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘कनप्पा’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। आज प्रभास की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वैसे तो फिल्म की रिलीज में अभी करीब 5 महीने बाकी हैं लेकिन फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हैं। ‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा संजय दत्त भी अहम किरदार में हैं, जो महल की आत्मा बने हुए है।

कैसा है टीजर?

फिल्म ‘द राजा साब’ के टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड आवाज के साथ होती है, जिसमें सुनाई देता है कि ‘ये घर मेरा शरीर है। यहां की दौलत मेरी रूह। मेरे जाने के बाद भी इसे मैं ही भोगूंगा।’ इसके बाद कुछ शैतानी शक्तियों को दिखाया जाता है। फिर प्रभास की एंट्री होती है। किसी तरह से प्रभास भूतिया महल में पहुंच जाते हैं, जिसके बाद हॉरर और कॉमेडी की डाेज मिलती है। टीजर में संजय दत्त की सरप्राइज एंट्री है। उनका भूतिया अंदाज जबरदस्त है।

विज्ञापन

टीजर पर क्या है ऑडियंस की राय?

प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ का टीजर देखने के बाद ऑडियंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। वहीं कुछ ने संजय दत्त की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि संजय दत्त का भूतिया अंदाज प्रभास पर भारी पड़ा है। टीजर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘भाई एक क्षेत्रीय लैटकोर फैन बेस संजय दत्त के लिए एक दुःस्वप्न है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘#KGF2 के बाद संजय दत्त का शायद सबसे बेहतरीन नतीजा, अब #TheRajaSaab में। सबसे बेहतरीन में से सबसे बेहतरीन।’ एक अन्य ने प्रभास की तारीफ करते हुए लिखा, ‘विंटेज प्रभास वापस आ गए हैं। राजासाब का टीजर- 1000 करोड़ लोड हो रहा है। प्रभास’ नीचे देखें अन्य रिएक्शन…

विज्ञापन

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रभास और संजय दत्त के अलावा मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार हैं। ‘द राजा साब’ को मारुति ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ