The Kerala Story Box Office Collection Day 6: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है।
इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 6वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने 6वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 68.86 करोड़ हो गई है। द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है। वहीं, अब ये फिल्म 12 मई को 37 देशों में रिलीज होने वाली है।
‘द केरला स्टोरी’ की कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने तीसरे दिन 16.4 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन फिल्म ने 10.07 करोड़ की कमाई की है और 5वें दिन इस फिल्म ने 11.14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ की कमाई कर लेगी।
सुदीप्तो सेन ने किया है ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। साथ ही आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
27 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines