The Great Indain Kapil Show Off Air Rumor: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर पिछले कई दिन से खबरें आ रही हैं कि यह शो जल्द बंद होने वाला है। फिर खबर आई कि शो को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है, जिस वजह से शो को बंद किया जा सकता है। अब इन सभी अफवाहों पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया है कि उनका शो रिप्लेस नहीं हो रहा है। शो को लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था, जो अब खत्म हो चुका है, लेकिन शो खत्म नहीं हो रहा।
कपिल शर्मा ने किया था ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के समापन की घोषणा की थी। कॉमेडियन की इस स्टेटमेंट के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि शायद शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। सोशल मीडिया पर शो के बंद होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं, लेकिन अब कृष्णा अभिषेक ने कंफर्म कर दिया है कि शो खत्म नहीं हो रहा है, बल्कि शो का पहला सीजन खत्म हुआ है।
कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा
कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘हमारा शो बंद नहीं हो रहा है। अभी इसका पहला सीजन खत्म हुआ है। हमारा सीजन 1 का कॉन्ट्रैक्ट था, जो खत्म हो चुका है। इसका मतलब यह नहीं है कि शो आगे टेलीकास्ट नहीं होगा।’ बता दें कि कीकू शारदा भी शो के बंद होने की अफवाह पर विराम लगा चुके हैं।
कॉमेडियन ने कहा था कि उनका शो अभी चलता रहेगा। इसमें कई एपिसोड आने वाले हैं। पिछले दिनों कपिल शर्मा की पूरी टीम ने शो में आने वाले गेस्ट की पूरी लिस्ट जारी की थी, जिससे साफ हो गया था कि शो फिलहाल बंद नहीं हो रहा है।
30 मार्च से शुरू हुआ था कपिल का नया शो
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो में पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आई थीं। इसके बाद रोहित शर्मा, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, सनी देओल, बॉबी देओल, विक्की कौशल, सनी कौशल और हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट आ चुकी है। आने वाले एपिसोड में फेमस इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन मेहमान बनकर शो में आएंगे।
जाकिर खान का आ रहा नया शो
उधर, खबर यह भी चल रही है कि कॉमेडियन जाकिर खान अपना नया शो लेकर आ रहे हैं, जो टीवी पर टेलीकास्ट होगा। साथ ही शो कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करेगा। खबर यह भी आई है कि जाकिर खान का नया शो अगस्त में नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। इस शो का नाम तो अभी तक फाइनल नहीं हो सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका फॉर्मेट ठीक वैसा ही होगा, जैसा कपिल शर्मा के शो का रहता आया है। शो में गेस्ट बनकर कई सेलेब्स आएंगे।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
12 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
13 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
18 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
18 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
19 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
21 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines