Thamma and Baahubali The Epic Box Office Collection: प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ की कमाई में भी गिरावट दिख रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. वहीं ‘बाहुबली द एपिक’ अभी भी कमाई के मामले में तरस रही है. दोनों फिल्में इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी फिल्मों के आस-पास भी नहीं हैं. चलिए जानते हैं ‘थामा’ और ‘बाहुबली द एपिक’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘थामा’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. 17वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का आंकड़ा 126.95 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने दुनिया भर में अब तक 173.8 करोड़ की कमाई कर डाली है. अपकमिंग वीकेंड पर भी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर फिल्म में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Baahubali: The Epic 6 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कर सकी पार, Thamma डबल सेंचुरी लगाने में इतनी दूर
‘बाहुबली द एपिक’ का कलेक्शन
प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 7वें दिन इस फिल्म ने भी 1 करोड़ की कमाई की. इस आंकड़े के हिसाब से भारत में प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ ने 30.70 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ‘बाहुबली द एपिक’ का कलेक्शन 47.1 करोड़ पहुंच गया है. इन आंकड़ों के मुताबिक ‘बाहुबली द एपिक’ अपने ही पहले 2 पार्ट्स से काफी पीछे है.
यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic ने 5 दिनों में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, Thamma का भी जान लें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
किन फिल्मों से पीछे?
‘थामा’ और ‘बाहुबली द एपिक’ इस साल रिलीज होने वाली 5 बड़ी फिल्मों से काफी पीछे है. इसमें ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘कुली’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ शामिल हैं. ‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 842.8 करोड़, ‘छावा’ का 807.91 करोड़, ‘सैयारा’ का 570.32 करोड़, ‘कुली’ का 518 करोड़ और ‘महावतार नरसिम्हा’ का 326.82 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ काफी पीछे हैं.
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines