Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पत्नी से बेवफाई के आरोपों के बीच तृषा कृष्णन संग नजर आए थलापति विजय, शादी में पहुंचे साथ, देखिए Video

Thalapathy Vijay-Trisha Krishna Viral Video: साउथ एक्टर थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी को तलाक और एलिमनी की चर्चा के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक्टर को पार्टी में स्पॉट किया गया.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 6, 2026 11:55
Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Spotted together
थलापति विजय का वीडियो वायरल. (Photo- X)

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ थलापति विजय पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल की, जिसके बाद उनका रिश्ता चर्चा में आ गया. उनकी पत्नी ने उन पर एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए. ऐसे में बेवफाई के आरोपों के बीच 5 मार्च को एक्टर को तृषा कृष्णन के साथ देखा गया. दोनों एक शादी में साथ में पहुंचे. यूजर्स दोनों को साथ में देखकर हैरान रह गए.

थलापति विजय और तृषा कृष्णन का एक वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें दोनों के बीच क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि विजय एक गुलदस्ता पकड़े हुए नजर आए. एक्ट्रेस उनके पीछे कार से उतरती हैं. दोनों को कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी रिसेप्शन में देखा गया.

---विज्ञापन---

कल्पना का परिवार फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़ा है. स्टेज पर विजय और तृषा ने कल्पना के बेटे के साथ पोज भी दिया. गौरतलब है कि पत्नी संगीता से कानूनी लड़ाई और बेवफाई के आरोपों के बीच विजय पहली बार तृषा कृष्णन के साथ पब्लिकली नजर आईं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कभी दिवालिया होने की कगार पर था ये एक्टर, घर-ऑफिस तक रखने पड़े गिरवी; आज एक फिल्म के लिए लेता है करोड़ों!

मैचिंग लुक में नजर आए विजय-तृषा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि विजय और तृषा मैचिंग कलर की ड्रेस में नजर आए. तृषा ने इस दौरान सिल्क साड़ी पहनी थी. शादी में दोनों का मैचिंग लुक कमाल का लग रहा था, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. इस सेलिब्रेशन के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनकी मौजूदगी और मैचिंग आउटफिट्स ने वेडिंग सेरेमनी में लाइमलाइट बटोर ली.

विजय और तृषा के वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्या ये रियल हो रहा है? वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें कंप्लीट मूर्ख बता रहे हैं. इसके साथ ही अन्य लोगों को भी तृषा के साथ उनकी मौजूदगी पर निराशा जताते हुए दुख जताया.

विजय पर पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि थलापति विजय पर उनकी पत्नी संगीता ने गंभीर आरोप लगाया. संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी में एक फीमेल एक्टर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के विजय पर आरोप लगाया. उन्होंने पिटीशन में आरोप लगाया कि 2021 में उन्हें विजय के एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में होने के बारे में पता चला था. इसमें उन्होंने आगे कहा कि उनके इस भरोसे के बावजूद कि रिश्ता खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 अब तक नहीं कमा पाई 50 करोड़, O Romeo भी लाखों में सिमटी!

आपको बता दें कि विजय और संगीता ने अगस्त 1999 में शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं. बेटा जेसन संजय और दिव्या शाशा हैं. हाल ही में खबर आई थी कि विजय के बेटे, जेसन संजय ने अपने माता-पिता के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया.

First published on: Mar 06, 2026 11:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.