Rajat Dalal की शादी की फोटोज ने हर किसी को किया हैरान, फैंस से लेकर सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rajat Dalal Wedding Photos Celebs Reaction: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल की शादी की फोटोज पर सेलेब्स का भी रिएक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा?

Rajat Dalal

Rajat Dalal. image credit- social media

विज्ञापन

Rajat Dalal Wedding Photos Celebs Reaction: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल ने शादी कर ली है. रजत ने अचानक से अपनी शादी की फोटोज शेयर करके हर किसी को हैरान कर दिया है. इस बीच अब फैंस और सेलेब्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि रजत की शादी की फोटोज देखकर किसने क्या कहा है?

सेलेब्स ने क्या कहा?

रजत दलाल की शादी की फोटोज देखने के बाद मुनव्वर फारूकी ने कमेंट किया कि कार स्पीड़ कंट्रोल करने वाली आ गई, बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को. इसके बाद मिस्टर फैजू ने लिखा कि बहुत मुबारक हो मेरे भाई. अभिषेक कुमार ने लिखा कि भाई दिल ही खुश कर दिया. ईशा सिंह ने लिखा कि बधाई हो. प्रिंस नरूला ने लिखा कि अब तू खुद ठीक हो जाएगा, भाभी कर देंगी.

विज्ञापन

हर किसी ने दी बधाई

इसके बाद मालती चाहर ने लिखा कि बधाई हो. रचित रोझा ने कहा कि अरे वाह क्या सरप्राइज है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस तरह सेलेब्स ने रजत दलाल की शादी की फोटोज देखने के बाद अपना-अपना रिएक्शन दिया है. हर किसी ने कपल की तारीफ करते हुए बधाई दी है.

फैंस ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, अगर फैंस की बात करें, तो यूजर्स ने रजत को बधाई दी है और दिल की और फायर इमोजी शेयर की है. इस वक्त सोशल मीडिया पर रजत की शादी की फोटोज छाई हुई है. हर कोई उन्हीं के बारे में चर्चा कर रहा है. वहीं, अगर रजत की वाइफ की बात करें तो हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर रजत ने किससे शादी की है.

कौन हैं रजत की वाइफ?

रजत दलाल की वाइफ की बात करें तो फिलहाल उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान को रिवील नहीं किया है. सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन रजत दलाल की वाइफ के बारे में सटीक जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या रजत खुद अपनी वाइफ के बारे में जानकारी देते हैं या नहीं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ