---विज्ञापन---

कभी दिवालिया होने की कगार पर था ये एक्टर, घर-ऑफिस तक रखने पड़े गिरवी; आज एक फिल्म के लिए लेता है करोड़ों!

Birthday Special: बॉलीवुड के एक सितारे ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा. इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद भी ये एक्टर दिवालिया होने की कगार पर आ गया था. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Birthday Special: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. 90 के दशक से लेकर अब तक ये सितारे ऑडियंस के दिलों में जगह बनाए हुए हैं. लेकिन इन सितारों की बैकग्राउंड स्टोरी काफी कठिन रही है. आज हम एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी दिवालिया होने की कगार पर आ गए थे. उन्हें अपने घर और ऑफिस गिरवी रखने पड़ गए थे. वहीं आज ये सितारा एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करता है. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर हैं. चलिए एक्टर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

फिल्मी करियर

अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘सारांश’ से किया था. इसी फिल्म से एक्टर को पहचान मिल गई थी. वहीं आज तक एक्टर ने इंडस्ट्री में 500 से ज्यादा फिल्में कर ली हैं. एक्टर अब बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं. लेकिन एक समय था जब एक्टर का करियर काफी मुश्किल दौर से गुजरा. ये 2000 के दशक की शुरुआत की बात है, जब एक्टर दिवालिया होने की कगार पर आ गए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘उसका रोज का है…’, भाई ने किया Anurag Dobhal का पर्दाफाश! बीवी को पीटने के लगाए आरोप

झेलने पड़े नुकसान

अनफिल्टर्ड विद समदीश के पॉडकास्ट में एक बार एक्टर ने अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया था. 2000 के दशक के शुरुआत में एक्टर ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था और वो टीवी टाइकून बनना चाहते थे, जिसके बाद उन्हें नुकसान झेलना पड़ा गया. एक्टर ने बताया कि 2004 में मैं लगभग दिवालिया हो गया था. मेरे बैंक अकाउंट में सिर्फ 400 रुपये बचे थे. हम पैसे उधार ले रहे थे. कर्ज पर ब्याज लगातार बढ़ता गया और हालत इतनी खराब हो गई कि मेरे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि हम दिवालिया होने की कगार पर हैं. बैंक में सिर्फ 400 रुपये बचे थे और घर -ऑफिस दोनों गिरवी रखे हुए थे.

यह भी पढ़ें: India Vs England सेमीफाइनल देखने पहुंचा बॉलीवुड, भारत की बल्लेबाजी देख झूमे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

---विज्ञापन---

एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों

एक्टर ने आगे कहा कि इस दौरान मैंने बड़े बैनर की फिल्मों में भी काम किया और लोगों को लगता था कि मैं बहुत अमीर हूं, लेकिन में चुपचाप स्ट्रगल कर रहा था. समय के साथ एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक हुई और उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया. आज एक्टर एक फिल्म के 2-3 करोड़ रुपये लेते हैं. बता दें एक्टर की वाइफ किरण खेर भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वहीं उनके बेटे सिकंदर खेर भी बॉलीवुड में काम कर अपनी पहचान बना रहे हैं.

First published on: Mar 06, 2026 11:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola