Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पहले किया अनफॉलो, अब लिया ये फैसला… थलापति विजय के बेटे का पारिवारिक क्लेश के बीच बड़ा कदम

Thalapathy Vijay: मशहूर एक्टर थलपति विजय के बेटे ने बेहद बड़ा फैसला लिया है. विजय के बेटे का ये फैसला तब आया है, जब उनकी मां अपने पति से अलग होना चाहती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 14, 2026 15:25
thalapathy vijay son
thalapathy vijay son. image credit- social media

Thalapathy Vijay: मशहूर एक्टर थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है. इस बीच अब विजय के बेटे ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

जेसन संजय ने बदला नाम

दरअसल, थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव किया है. कई क्षेत्रीय न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसन संजय ने अपनी पहचान यानी अपने नाम से पिता का नाम हटा दिया है. संजय ने ये फैसला तब लिया है, जब उनकी मां संगीता सोरनलिंगम ने अपने पति यानी विजय से तलाक की याचिका दायर की है.

---विज्ञापन---

मां को किया सपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों ने बताया है कि विजय के बेटे और युवा फिल्ममेकर अब अपने नाम के आगे ‘जेसन संजय एस’ लिख रहे हैं. उनके नाम में ‘एस’ उनकी मां संगीता के नाम को दर्शाता है. संजय के इस फैसले से साफ है कि वो अपनी मां के साथ हैं. इसके पहले उन्होंने अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था.

संगीता ने दायर की तलाक की याचिका

संजय, संदीप किशन की फिल्म ‘सिग्मा’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, अगर उनके पेरेंट्स की बात करें तो विजय और संगीता की शादी को 27 साल हो गए हैं. संगीता ने विजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है. हालांकि, विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर ही सुलझाना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

विजय ने दिया ऑफर

खबरों की मानें, तो विजय ने संगीता को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी का ऑफर दिया है क्योंकि को इस मामले को कोर्ट तक नहीं ले जाना चाहते. वहीं, अगर संगीता की मानें तो उन्होंने अपनी याचिका में विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इन रूमर्स के बीच विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णनन को साथ देखा गया था. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अफेयर रूमर्स पर कुछ नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस Madhu Malhotra का निधन, ‘रिश्ता कागज का’, ‘कर्ज’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में किया था काम

First published on: Mar 14, 2026 03:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.