---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पर लगा ग्रहण, फिर छिड़ा नया विवाद, जानें क्या है पूरा मामला?

Thalapathy Vijay Last Movie Controversy: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) इन दिनों फिर से सुर्खियों में छा गई है. अब इस पर नया ग्रहण छा गया है. कानूनी जंग में फंसी विजय की फिल्म नए विवादों के कारण फिर से रिलीज के लिए फंस सकती है.

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Latest Controversy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) इन दिनों जबरदस्त विवादों और कानूनी पचड़ों में घिरी हुई है. मूल रूप से 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म अब तक सिनेमाघरों तक नहीं पहुँच पाई है. अब फिर से विजय की फिल्म नए विवादों में फंस गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें: Mind-Blowing Thriller: 5 साल पुरानी ये फिल्म आज भी OTT पर लोगों को कर रही हैरान, कहानी ऐसी कि भूल नहीं पाएंगे आप

---विज्ञापन---

तीन गांवों का सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन

दरअसल, सोमवार को मदुरै जिले के उसिलामपत्ती के पास स्थित 3 गावों पापपत्ती, पगाथेवनपत्ती और पेयमपत्ती के लोगों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया. इन सभी परिवारों ने अपने अपने घरों के बाहर काले झंडे लगाकर फिल्म के खिलाफ विरोध जताया है. ऐसा इसलिए किया है क्योंकि गांव के कई लोग फिल्म में दिखाए जाने वाले कुछ दृश्यों से आपत्ति रखते हैं. उनका मानना है कि उन दृश्यों में स्थानीय उपचुनावों के बारे में गलत जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार ही नहीं, पूरे देश की धड़कन हैं बॉलीवुड के ये 5 गाने, शादी-बारात हो या कोई भी जश्न, इन

---विज्ञापन---

गांव वालों की जरूरी मांगें

गांवों के सभी प्रदर्शनकारियों ने मकर्स के सामने डिमांड रखी है. उन्होंने अपनी 3 मांगों में कहा कि फिल्म के निर्देशक एच. विनोद और अभिनेता विजय दोनों से औपचारिक सार्वजनिक माफी मांगे. दूसरी मांग में बताया कि थिएटर रिलीज से पहले फिल्म में दिखाए गए सभी आपत्तिजनक दृश्यों को हटा दिया जाए. आखिरी मांग में उन्होंने तमिल सिनेमा में ग्रामीण समुदायों के अधिक जिम्मेदार चित्रण के लिए व्यापक प्रतिबद्धता की मांग की है, उनका तर्क है कि गलत चित्रण एक लंबे समय से चली आ रही समस्या है.

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

थलापति विजय की इस फिल्म को सबसे पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाने प्लान था. लेकिन उस समय कानूनी पचड़ों में पड़ने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे टल गई. लेकिन अब भी इसकी रिलीज डेट को लेकर दर्शकों के बीट संशय बना हुआ है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: समंदर किनारे बोल्ड हुईं आमिर की खान की ऑनस्क्रीन बेटी, बिकनी में दिए किलर पोज,

First published on: Apr 30, 2026 08:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola