---विज्ञापन---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: 50 करोड़ के पार पहुंची ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी ने पहले दिन 25.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. वहीं अब इस सीरीज पर एक मूवी बनाई गई है, जिसका टाइटल ‘मिर्जापुर द मूवी’ है. इस मूवी को दर्शक भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

फैंस एक बार फिर कालीन भैया और गुड्डू पंडित को बड़े पर्दे पर देख कर काफी खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर्स के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है यश की Toxic, जानें बुधवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितने का किया कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर पर थिएटर्स में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 25.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इस मूवी को ऑडियंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. लेकिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 14.56 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी के देशभर में 8,441 शोज लगे हुए हैं, तो वहीं 41.8% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है.  

---विज्ञापन---

फिल्म ने दो दिनों में ही 40.31 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 48.08 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इस एक्शन ड्रामा मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने पुराने किरदार में धमाल मचा रहे हैं. इतना ही नहीं इस मूवी में अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग रसिका दुगल और श्वेता त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर कैसे बने शोभिनव सत्या? कभी CID में किया था काम

---विज्ञापन---

इन कलाकारों की हुई नई एंट्री!

आपको बता दें कि इस मूवी में नए कलाकारों की भी एंट्री की गई है. फिल्म में जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन की एंट्री ने मूवी की हाईप को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है.

First published on: Sep 05, 2026 08:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola