Ramayana के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हुई भारी चूक! रावण के लुक को लेकर इंटरनेट पर क्यों हो रही बहस?

Ramayana Facing Trolling: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण का पार्ट 1’ इसी साल रिलीज किया जाएगा. फिल्म को अब रिलीज से पहले तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Ramayana

रामायण का नया पोस्टर रिलीज. image Credit -: x (@WorldOfRamayana)

विज्ञापन

Ramayana Facing Trolling: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण का पार्ट 1’ सबसे ऊपर है. फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो फिल्म को रिलीज से पहले ही ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है, तो आइए जानते हैं…

मेकर्स ने शेयर किया रावण का पोस्टर

दरअसल, बीते दिन यानी जन्माष्टमी के खास मौके पर फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म से रावण का नया पोस्टर रिलीज किया. फिल्म से रावण का नया लुक सामने आते हैं, वो इंटरनेट पर छा गया, लेकिन लोगों ने इस लुक की तारीफ करने के बजाय, इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स का कहना है कि जन्माष्टमी के मौके पर रावण के लुक का पोस्टर क्यों रिलीज किया?

विज्ञापन

यूजर्स ने लगाई क्लास

इसको लेकर एक यूजर ने लिखा है कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म विज़ुअल इफेक्ट्स, सीजीआई या रणबीर के श्री राम के किरदार की वजह से फ्लॉप होगी. ये फिल्म नमित मल्होत्रा ​​और उनकी मार्केटिंग टीम द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रावण का पोस्टर जारी करने की अपनाई गई मार्केटिंग रणनीति की वजह से फ्लॉप होगी.

क्या बोले यूजर्स?

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि ये क्या है @malhotra_namit, यह कितनी शर्म की बात है. इनका भी वैसा ही हाल होगा, जो टॉक्सिक का हुआ, लेके घुमते रहना $3k का कलेक्शन. ना इनसे विदेशी दर्शक खुश होंगे, ना भारतीय, बकवास टीम द्वारा बकवास मार्केटिंग.

लोगों का फूटा गुस्सा

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि इन लोगों को सुधारना नामुमकिन है. दशहरा पर हम कंसा का पोस्टर लगाएंगे. अब मुझे इन उपद्रवियों के इरादों पर शक होने लगा है. बताइए, आज जैसे दिन पर पोस्टर लगाने का फैसला करते समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था? @malhotra_namit

विज्ञापन

मेकर्स को कहा भला-बुरा

एक अन्य यूजर ने कहा कि @malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash कृष्णजाष्टमी पर रावणराज को शुभकामनाएं…वाह! तो आपने ये फिल्म सिर्फ व्यापार के लिए बनाई है…जैसा कि आप इसे पोस्ट करके अपनी चेतना का प्रदर्शन कर रहे हैं. रामायण का उद्देश्य राम के रूप में हमारी चेतना का चयन करना है, लेकिन यहां उन्होंने रावण का रूप धारण किया है.

मार्केटिंग टीम को भी लताड़ा

इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं कि ये फिल्म फ्लॉप होगी, मेकर्स को सनातन धर्म की रिस्पेक्ट नहीं है. एक और यूजर ने कहा कि इतना टाइम इंतजार करने के बाद ये, रामायण की मार्केटिंग टीम पर लानत है. एक और ने कहा कि ढंग का पोस्ट कर लेते जन्माष्टमी के दिन, विष्णु जी के लिए ही पोस्ट कर देते. इस तरह यूजर्स ने फिल्म के पोस्ट को देखने के बाद मेकर्स को खूब ट्रोल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ