अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का इस दिन आएगा ट्रेलर, जानें सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब मूवी का धमाकेदार ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. चलिए जानते हैं कि ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा.

Drishyam The Conclusion, ajay devgan

‘दृश्यम 3’ का इस दिन आएगा ट्रेलर (PIC-starstudio18. Instagram)

विज्ञापन

एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं फैंस भी इस मूवी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए कई तरह के पोस्टर्स भी शेयर कर रहे हैं. एक बार फिर अजय देवगन, विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं.

मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मूवी का ट्रेलर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा. अगर आप भी अजय की मूवी दृश्यम 3 का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है.

विज्ञापन

 ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज

आपको बता दें कि एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ मेकर्स ने आज एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय सालगांवकर अपनी पूरी फैमिली के साथ एक कार में बैठे हुए हैं. वहीं मूवी का यह पोस्टर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा, ‘इस बार का खतरा और भी बड़ा है. सालगांवकर परिवार… वापस घेरे में है.’ इस के साथ ही मूवी के ट्रेलर की तारीख 9 सितंबर बताया गया है. खबरों की माने, तो दृश्यम का ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर रखा जा सकता है. 

विज्ञापन

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’

अजय की इस फिल्म का टाइटल ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ रखा गया है. इस मूवी का टाइटल से यह पता चलता है कि दृश्यम फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी होने वाली है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दृश्यम’ की फ्रेंचाइजी अभी खत्म नहीं होने वाली है. मेकर्स नई स्टोरी लाइन के साथ वापसी कर सकते हैं. बता दें कि दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, तो वहीं दूसरा भाग 7 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2022 में लाया गया था. इस मूवी ने दर्शकों को अपना शागिर्द बना लिया था. वहीं अजय की दृश्यम 3 4 साल के इंतजार के बाद 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. विजय सालगांवकर एक बार फिर 2 अक्टूबर के जाल में दर्शकों का फंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट

‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, राजीव गुप्ता, पुनीत, श्रिया सरन और तब्बू अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह एक सस्पेंस क्राइम-थ्रिलर मूवी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ