‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक’, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों को कुछ खास साथ नहीं मिला है. वहीं फिल्म विशाल चतुर्वेदी की मूवी 'हनुमान अंश' अच्छी कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 5, 2026 23:21
Share :
‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक’ (PIC- KVN PRODUCTIONS,
Times Music. Youtube)
---विज्ञापन---
यश की मल्टीस्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन जब यह मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की गई, तो इस मूवी को ऑडियंस का साथ नहीं मिला और यह मूवी कमाई के मामले में भी काफी पीछे रह गई है. इस मूवी का जब ट्रेलर जारी किया गया था, तो फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और डेरेल डी’सिल्वा अहम किरदार में नजर आए हैं. सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ रुपये छाप लिए थे. यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ को 5 भाषाओं में रिलीज किया था.
आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.53 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. यश की मूवी ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 242.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया है. मूवी ने हिंदी में 147.04 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं कन्नड़ भाषा में 57.98 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘टॉक्सिक’ ने मलयालम में 2.31 करोड़, तमिल में 9.93 करोड़ और तेलुगु भाषा में 25.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने अपने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक हिंदी में 59 लाख और कन्नड़ में 94 लाख की कमाई की है.
वहीं विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें, तो यह मूवी 7 अगस्त को रिलीज की गई थी. फिल्म का शुरुआती दिनों का कलेक्शन काफी कम रहा है. मूवी ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपये छापे थे. इस मूवी ने दो हफ्तों में 1.48 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन मूवी की किस्मत अचानक बदली और मूवी ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. इस मूवी ने चौथे वीक में 61.00 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए आज 30 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 30वें दिन सबसे ज्यादा 16.25 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘हनुमान अंश’ ने 30 दिनों में 99.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस में 117.27 करोड़ कमा डाले हैं.