---विज्ञापन---

Hanuman Ansh ही नहीं, कम बजट में बनी इन 3 फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई; एक ने दिया 24000% का प्रॉफिट

इन दिनों सिनेमाघरों में विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको 3 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो बेहद कम बजट के साथ तैयार की गई थी. लेकिन इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है.

---विज्ञापन---

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को लोग का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा हैं.  इस मूवी को रिलीज हुए 4 हफ्तों का समय होने वाला है. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.

‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) मूवी 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. मूवी को शुरुआती दौर में लोगों का कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला था. लेकिन इस मूवी की किस्मत तीसरे हफ्ते से बदलना शुरू हो गई थी. फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया थी. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन अपने चौथे हफ्ते में किया है. हनुमान अंश ने 61.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 30वें दिन खबर लिखे जाने तक 7.07 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.  फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 89.95 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बनाने में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. इस मूवी ने अब तक अपनी बजट से 45 गुना ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ की तरह तीन और ऐसी फिल्में हैं, जो कम बजट में बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर कैसे बने शोभिनव सत्या? कभी CID में किया था काम

---विज्ञापन---

 लालो: कृष्णा सदा सहायते

हम में पहला नाम गुजराती फिल्म ‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ का आता है. इस मूवी को 50 लाख रुपये के बजट के साथ तैयार किया गया था. इस मूवी में आपको कोई बड़ा स्टार नजर नहीं आने वाला है. लेकिन यह मूवी अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस मूवी ने 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. मूवी ने अपने से 24000 % से ज्यादा का कलेक्शन कर दिया है.

महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha)

दूसरे स्थान पर एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का नाम मौजूद है, जिसे 15 करोड़ के बजट के साथ तैयार किया गया था. इस मूवी ने दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. महावतार नरसिम्हा ने अपने बजट से 1300 प्रतिशत ज्यादा की कमाई कर डाली थी.

---विज्ञापन---

कांतारा (Kantara) 

लिस्ट में आखिरी नाम ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) का आता है. इस मूवी को बनाने में 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इस मूवी ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था.

First published on: Sep 05, 2026 06:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola