Telangana High Court Decision: तेलंगाना हाई कोर्ट ने हाल ही में एक अहम आदेश जारी करते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रात 11 बजे के बाद सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद पूरे देश में इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई कोर्ट के इसी फैसले के बारे में बात कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कोर्ट ने क्या आदेश जारी किया है।
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
कोर्ट ने अपने फैसले में ये माना कि बच्चों का देर रात तक सिनेमाघरों में फिल्में देखना उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कोर्ट का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब बच्चों और किशोरों के रातभर तक जागने और ज्यादातर समय तक स्क्रीन के सामने बैठने के मुद्दे पर चिंता जताई जा रही थी। विशेषज्ञों का मानना है कि देर रात तक फिल्मों को देखने से बच्चों की नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे उनका शारीरिक विकास और पढ़ाई पर असर पड़ता है।
अब 11 बजे के बाद फिल्म नहीं देख पाएंगे बच्चे
हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि बच्चों के मनोविकास में नींद की अहम भूमिका होती है। देर रात तक जागने से उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर लंबे समय में नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस आदेश को राज्य सरकार द्वारा भी माना गया है, जो अब सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स संचालकों से ये सुनिश्चित करने का आग्रह कर रही है कि इस आदेश का पालन किया जाए।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ये कदम बच्चों की हेल्थ के लिहाज से बेहद अहम है। बच्चों को ऐसी गतिविधियों से बचाना चाहिए, जो उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। इसके अलावा कोर्ट ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स संचालकों से भी बच्चों के लिए विशेष सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए लिया गया फैसला
इस फैसले से एक बात साफ हो जाती है कि बच्चों के प्रति समाज की जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की भी बराबरी से देखभाल करनी चाहिए। इस कदम के साथ ही ये सवाल उठता है कि क्या ऐसे प्रतिबंधों को देशभर में लागू करना चाहिए, ताकि बच्चों को देर रात तक की गतिविधियों से बचाया जा सके?
हालांकि कई लोग इस फैसले से असहमत हो सकते हैं और उनका मानना हो सकता है कि ये बच्चों के मनोरंजन पर एक कड़ी पाबंदी है, लेकिन बच्चों के हित में ये कदम कितना सही है, इसका फैसला समय और परिस्थितियों के साथ ही होगा।
यह भी पढ़ें: Karanveer-Chum के बाद अब Shilpa ने पूछा Vivian से सवाल, पार्टी में ना बुलाने पर कसा तंज
संबंधित खबरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
43 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines