हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Tamannaah Bhatia विजय वर्मा से शादी करेंगी या नहीं? पहली बार एक्ट्रेस ने मीडिया में खोला सच

Tamannaah Bhatia-Vijay Verma Wedding Rumor: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर चर्चा है कि यह कपल अगले साल 2025 में शादी करने जा रहा है। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Tamannaah Bhati And Vijay Verma.

Tamannaah Bhatia-Vijay Verma Wedding Rumor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कपल्स हैं, जिनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी हैं। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अलग है कि आज तक डेटिंग की खबरों पर बात सिर्फ विजय वर्मा ने की है, तमन्ना ने कभी कुछ नहीं कहा। अब चर्चा है कि अगले साल यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। अब पहली बार वेडिंग रूमर्स पर तमन्ना भाटिया ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि वह विजय से शादी करेंगी या नहीं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर क्या कहा?

तमन्ना ने शादी की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए तमन्ना भाटिया ने अगले साल विजय वर्मा के साथ शादी की आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं फिलहाल अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं?’ तमन्ना ने आगे कहा, ‘मेरे लिए शादी और करियर का कोई भी संबंध नहीं है। मैं बहुत ही महत्वाकांक्षी हूं। मैं शादी के बाद भी एक्टिंग करना जारी रखूंगी।’

बता दें कि अपने स्मार्ट जवाब से तमन्ना भाटिया ने एक बार फिर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। उन्होंने क्लीयर तौर पर कुछ नहीं बताया है कि वह अगले साल विजय वर्मा के साथ शादी कर रही हैं, या फिर उनके फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। बता दें कि तमन्ना और विजय वर्मा की पहली मुलाकात नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora का करंट रिलेशनशिप स्टेटस क्या? एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट में किया रिवील

दोनों फिर दिखेंगे​ फिल्मी पर्दे पर

जब तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि क्या वह विजय वर्मा के साथ फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकती हैं तो उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं?’ अगर हमें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है, तो मैं और विजय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अगले साल 2025 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दोनों ही मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खोज रहे हैं, जहां दोनों अपने सपनों की शादी कर सकें। हालांकि इन खबरों पर कपल की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

तमन्ना और विजय का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अमर कौशिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका आइटम नंबर ‘आज की रात’ फैंस के बीच जबरदस्त हिट हुआ है। वहीं विजय वर्मा की बात की जाए तो वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack में नजर आए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें