---विज्ञापन---

Malaika Arora का करंट रिलेशनशिप स्टेटस क्या? एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट में किया रिवील

Malaika Arora Relationship Status: अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना करंट रिलेशनशिप स्टेटस खुद ही फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

---विज्ञापन---

Malaika Arora Relationship Status: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही फैंस की अटेंशन चुरा लेती हैं। जब से अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हुआ है, फैंस भी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर छोटे बड़े अपडेट्स जानने के लिए बेताब रहते हैं। पिछले दिनों मलाइका एक अनजान शख्स के साथ स्पॉट हुई थीं। उनकी तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं अर्जुन से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में कोई और तो नहीं आ गया? हालांकि अब मलाइका ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस खुद ही रिवील कर दिया है।

मलाइका ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचाती हैं। अब जब लोग जानना चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई आया या नहीं तो एक्ट्रेस ने खुद ही अपना रिलेशनशिप स्टेटस फैंस के साथ शेयर कर दिया है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया है कि फिलहाल वह सिंगल हैं या फिर मिंगल?

---विज्ञापन---

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘मेरा रिलेशनशिप स्टेटस इस वक्त…’ इसके बाद 3 विकल्प दिए गए हैं, 1. रिलेशनशिप में, 2. सिंगल और 3. हे हे हे… मलाइका अरोड़ा ने तीसरा विकल्प चुना है, जिसमें ‘हे हे हे’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के जरिए शायद मलाइका हिंट दे रही हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिलहाल वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुनीता नहीं तो किसने गोली मारी? एक्ट्रेस के सवाल पर जब हैरान हुए गोविंदा, सुनाया किस्सा

2019 में किया था रिलेशनशिप कंफर्म

जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की पहली पत्नी रह चुकी हैं। हालांकि साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था लेकिन तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे अरहान खान की परवरिश एक साथ कर रहे हैं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने साल 2019 में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया।

---विज्ञापन---

पिता के निधन के वक्त आए थे अर्जुन

मलाइका और अर्जुन अक्सर ही मीडिया के सामने साथ में नजर आते थे। दोनों इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक थे। वहीं फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत में मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आनी शुरू हुईं। अब दोनों का कथित तौर पर ब्रेकअप हो चुका है। पिछले दिनों जब मलाइका के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हुआ था, उस वक्त अर्जुन, मलाइका को सांत्वना देने पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका की काफी सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं। कहा जाने लगा था कि दुख की घड़ी के बाद शायद मलाइका और अर्जुन एक बार फिर करीब आ जाएंगे लेकिन ऐसा होते दिखाई नहीं दिया।

First published on: Nov 25, 2024 02:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola