IND vs NZ: पहले वनडे मुकाबले में चमके टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी, गेंदबाजों का ऑकलैंड में चला जादू
IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मुकाबले में बहुत ही बुरी तरह से हरा दिया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही बहुत ही पीछे नजर आई. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही मुकाबला एकतरफा रहा.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मुकाबले में आसानी से हराया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को 5 विकेट से जीत मिली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में 1-0 से आगे निकल गई है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए 5 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसमें 3 स्टार तेज गेंदबाजों का नाम भी शामिल है. बल्लेबाजों का योगदान इस मुकाबले में कम रहा है. (Pic Credit- PTI)
विराट कोहली
2 / 6दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में कमाल की पारी खेली है. कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की बेहद शानदार पारी खेली है. कोहली ने 145.10 की बेहद शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 चौके और 1 छक्का जड़ा है. कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को दबाव में आने ही नहीं दिया. (Pic Credit- ANI)
अंशुल कंबोज
3 / 6युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है. कंबोज ने इस मुकाबले में कुल 10 ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने सिर्फ 22 रन देकर ही 2 बेहद अहम विकेट हासिल किए. कंबोज ने इस दौरान वनडे मैच खेलते हुए 2 ओवर मेडन भी फेंका है. ऐसा पिछले 15-16 सालों में किसी भी भारतीय गेंदबाज ने नहीं किया था. (Pic Credit- ANI)
अर्शदीप सिंह
4 / 6अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इस मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में 10 ओवर पूरे फेंके. जिसमें उन्होंने 70 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा. जिसके कारण ही वो कमबैक भी नहीं कर सके. (Pic Credit- ANI)
गूरनूर बरार
5 / 6उभरते हुए तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने भी इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. बरार ने भी इस मुकाबले में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. बरार ने 9.2 ओवरों में 44 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किए. बरार ने भी अर्शदीप सिंह और कंबोज का साथ दिया. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम 200 रन भी नहीं बना सकी. (Pic Credit- Screengrab)
शुभमन गिल
6 / 6कप्तान शुभमन गिल ने भी पहले वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने बतौर कप्तान गेंदबाजी में जरूरी बदलाव किए. जिसके कारण ही टीम को सफलता मिली. इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली का साथ देते हुए 37 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. (Pic Credit- Screengrab)