Swara Bhaskar On Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों से सनसनी मचा देती हैं। बीते दिनों स्टार स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और कंगना के बीच कैट फाइट देखने को मिली थी। दोनों एक्ट्रेस के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी हालांकि अब लग रहा है कि स्टार्स का आपसी विवाद सुलझ गया है।
अभी पढ़ें – Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव पर आया राकेश तिवारी का दिल, फिर यूं किया हिरोइन को इंप्रेस
स्वरा ने की कंगना की तारीफ
फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ (Tanu Weds Manu) और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (Tanu Weds Manu Returns) में को-स्टार रह चुकी कंगना और स्वरा के बीच बीते कुछ समय से जुबानी जंग देखने को मिल रही थी। लेकिन हाल ही में स्वरा भास्कर ने क्वीन की तारीफ कर फैंस को शॉक्ड कर दिया है। कंगना की तारीफ करते हुए स्वरा ने कहा है कि उन्हें कंगना से कोई समस्या नहीं है। स्वरा ने यह भी कहा कि उन्हें अपने विचारों को जाहिर करने का अधिकार है।
‘फ्रैंक गर्ल’ हैं कंगना
हाल ही के एक इंटरव्यू में स्वरा ने कंगना की खुलकर तारीफ की है। मीडिया वालों के कंगना के कमेंट्स पर फिर से सवाल पूछने पर स्वरा ने कहा, ‘यह ठीक है, यहां लोकतंत्र है और लोगों को यह कहने का अधिकार भी है कि वह क्या चाहते हैं। मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरा सिंपल लॉजिक है कि अगर आप बात कर रहे हैं तो मैं भी बात करूंगी।’ कंगना एक फ्रैंक गर्ल हैं।
अभी पढ़ें – New Bhojpuri Movie: Khesari Lal Yadav की मोस्ट अवेटेड फिल्म Baap Ji हुई रिलीज, यहां देखें
ऐसा रहा है फिल्मी सफर
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। ‘रंझाणा’, तनु वेड्स मनु’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द स्वरा भास्कर फिल्म ‘जहां चार यार‘ में नजर आएंगी।
यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines