Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव पर आया राकेश तिवारी का दिल, फिर यूं किया हिरोइन को इंप्रेस

Video thumbnail for youtube video qhvog5ex8sq

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर राकेश तिवारी (Rakesh Tiwari) ने भी दूसरे कलाकारों की तरह भोजपुरी गाना रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर जगह खूब धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है ‘कवना कालेज मे पढ़ेलु’ (Kawana College Me Padhelu)

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastava) राकेश के अपोजिट नजर आ रही हैं। वीडियो में माही को कॉलेज गर्ल के रूप में दिखाया गया है और राकेश उनके प्यार में पड़ जाते हैं। राकेश हाथों में फूल लिए उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे है। हालांकि, माही उन्हें घास भी नहीं डालती हैं।

गाने में आवाज दिया है राकेश तिवारी और शिल्पी राज ने। बोल लिखे हैं बिट्टू विद्यार्थी ने। म्यूजिक अजय सिंह ए जे के हैं। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 30 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ