Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘जाट’ की थिएटर में एंट्री होते ही हुई चर्चा… सनी देओल की फिल्म पर क्या बोले एक्स यूजर्स?

सनी देओल की फिल्म 'जाट' थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज पर एक्स यूजर्स ने अपनी राय शेयर की है। आइए जानते हैं कि रणदीप और विनीत की इस फिल्म पर पब्लिक ने कैसा रिएक्शन दिया है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 10, 2025 11:55
jaat x review
jaat x review

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब फिल्म रिलीज हो गई है और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिव्यू भी देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमाम यूजर्स ने फिल्म को देखने के बाद इसका रिव्यू शेयर किया है। आइए जानते है कि एक्स यूजर्स ने फिल्म को कैसा बताया है?

क्या बोले एक्स यूजर्स?

फिल्म ‘जाट’ पर एक्स यूजर्स की बात करें तो एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि जाट रिव्यू एक शब्द में ‘सोलिड’, स्टोरी- 5/5, म्यूजिक- 4/5, स्क्रीनप्ले- 5/5, डायरेक्शन- 5/5, डायलॉग- 5/5, इमोशंस- 4/5, परफॉर्मेंस- 5/5, मॉस ऑडियंश का कमाल का एक्सपीरियंस। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि एक्शन लीजेंड है भाई। तीसरे यूजर ने कहा कि फिर से मेरे शब्दों को मार्क कर लो, क्योंकि ये रिकॉर्ड ब्रेक मॉस फिल्म है।

---विज्ञापन---

लोगों ने दिया पॉजिटिव रिव्यू

एक अन्य यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए कहा कि एक शब्द का रिव्यू- ब्लॉकबस्टर फिल्म है। एक और यूजर ने कहा कि सनी देओल ने कमाल की एक्शन फिल्म दी है। इस तरह लोगों ने फिल्म ‘जाट’ को पॉजिटिव रिव्यू दिया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने अहम किरदार निभाया है।

पहले दिन कितनी कमाई करेगी ‘जाट’

गौरतलब है कि फिल्म ‘जाट’ को लेकर पहले से बज बन रहा था। वहीं, अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अभी सलमान खान की ‘सिकंदर’ भी मौजूद है। देखने वाली बात ये होगी कि सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर क्या कमाल करती है। साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि क्या ‘सिकंदर’ की वजह से फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ेगा। अब इसका पता आने वाले टाइम में ही लगेगा।

यह भी पढ़ें- क्या अपूर्वा मखीजा पर हुआ काला जादू? द रिबेल किड ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद पर किया खुलासा

First published on: Apr 10, 2025 11:55 AM

संबंधित खबरें