क्या अपूर्वा मखीजा पर हुआ काला जादू? द रिबेल किड ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद पर किया खुलासा

अपूर्वा मखीजा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कमबैक कर लिया है। अपूर्वा ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद अपना पहला वीडियो शेयर किया है, जो इस विवाद के बारे में ही है। आइए जानते हैं कि अपूर्वा ने क्या कहा?

apoorva mukhija recalled father thought in podcast after indias got latent controversy

Apoorva Mukhija File Photo

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद से ही समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा चर्चा में बने हुए हैं। विवाद के बाद तीनों ने ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब रणवीर और अपूर्वा ने वापस कमबैक कर लिया है। अपूर्वा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने समय रैना के शो में शामिल होने से लेकर विवाद में फंसने तक की पूरी कहानी सुनाई है। साथ ही बताया कि उन पर काला जादू हुआ है। आइए जानते हैं कि अपूर्वा ने क्या कहा?

विज्ञापन

अपूर्वा मखीजा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अपने लेटेस्ट वीडियो में अपूर्वा शो के बारे में बात कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे टेरो रिडर से ममद लेनी पड़ी। हालांकि, इसके पहले तक वो इस सबमें विश्वास नहीं करती थी, लेकिन अचानक से मैं इस सबमें विश्वास कर रही थी। अपूर्वा ने आगे कहा कि मुझे पूरा फर्क पड़ रहा था क्योंकि साइंस नहीं बता सकता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

विज्ञापन

टेरो रीडर ने क्या कहा?

इसके बाद मैं अपनी टेरो रीडर के पास गई और उन्होंने कहा कि कोई भी एक कार्ड चुनो, तो मैंने कोई कार्ड उठा लिया और उन्होंने कहा कि आपके ऊपर काला जादू हुआ है। मैंने कहा कि फुल पावर में हुआ है क्योंकि कोई वजह नहीं थी कि नॉर्मली ये सब हो रहा है। फिर टेरो रीडर सब बता देती है कि कौन इंसान है, कैसा दिखता है, क्या करता है? सब कुछ।

लोगों का मिल रहा सपोर्ट

अपूर्वा ने कहा कि मैं जिसके बारे में सोच रही कि उसने ये किया है, वो मैच कर रहा था, तो मैंने मान लिया था कि मेरे ऊपर फुल पावर काला जादू हुआ है। टेरो रीडर ने कहा कि हो सकता है आपको उनकी बदुआ लग गई हो। वहीं, अपूर्वा को इस वीडियो पर लोगों को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ