Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

ये क्या काम करने लगे Sunil Grover? वीडियो देख यूजर्स भी बोले- ‘कितना कमा लेते हो’

Sunil Grover Viral Video: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हमेशा ही अपनी फैंस को मनोरंजन करते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और फैंस को पोस्ट को जरिए अपड़ेट करते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Sep 4, 2023 19:40
Sunil Grover Viral Video
Sunil Grover Viral Video

Sunil Grover Viral Video: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हमेशा ही अपनी फैंस को मनोरंजन करते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और फैंस को पोस्ट को जरिए अपड़ेट करते हैं।

हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि- संडे़ इज बेस्ट। वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता एक फैन के बाल काट रहे है, जिसे देखकर हर कोई सरप्राइज है।

फैन के साथ ये काम करते दिखे एक्टर

एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गरुकृपा हेयर कटिंग सलून में दिख रहे हैं। साथ ही बेहद शानदार तरीके से वो फैन के बाल काट रहे हैं। वीडियो में एक्टर व्हाइट टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो रहा वीडियो

वहीं, अब सुनील ग्रोवर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि- ट्रेवलिंग एंजॉय करना है तो इनसे सीखे। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि- कितना कमा लेते हैं आप बाल काट कर।

Sunil Grover Viral Video Actor cut fans hair

Sunil Grover Viral Video Actor cut fans hair

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि- यू आर द बेस्ट। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि- नेचुरल एक्टर सुनील साहब, हर जगह फिट हो जाते हैं। साथ ही एक और यूजर ने लिखा कि- पाजी तुस्सी ग्रेट हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स अब एक्टर के वीडियो पर कर रहे हैं।

एक्टर वर्क फ्रंट 

बताते चलें कि इससे पहले भी अभिनेता ऐसे कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Sep 04, 2023 07:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.