हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Suniel Shetty की चोट कितनी गंभीर? एक्टर ने अपनी हेल्थ पर खुद दिया अपडेट

Suniel Shetty Health Update: एक्टर सुनील शेट्टी की हेल्थ पर अपडेट आ गया है। खुद एक्टर ने बता दिया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है। बता दें कि बीते दिन शूटिंग करते वक्त सुनील घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Suniel Shetty.

Suniel Shetty Health Update: टीवी एक्टर सुनील शेट्टी को लेकर बीते दिन खबर आई कि वह सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। बताया गया कि एक्टर एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें चोट लग गई और वह घायल हो गए। इस खबर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया था। हालांकि अब एक्टर की तबीयत पर अपडेट आ गया है, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। दरअसल, सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी चोट छोटी सी है और कुछ सीरियस नहीं है। वह अब ठीक हैं और अगले शॉट के लिए भी तैयार हैं।

शूटिंग करते वक्त हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी अपनी वेब सीरीज ‘हंटर 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस सीरीज का पहला सीजन काफी हिट रहा था। वहीं एक्टर को 63 साल की उम्र में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था।

बताया जाता है कि मुंबई में सुनील शेट्टी ‘हंटर 2’ की शूटिंग कर रहे थे। उनका 3 अन्य लोगों के साथ एक्शन सीक्वेंस था, जिसे फिल्माने के दौरान एक लकड़ी का लट्ठा एक्टर की तरफ आया और उनकी पसलियों में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत की इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब एक्टर ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन

एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘छोटी सी चोट है। कुछ सीरियस नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हो रहा हूं और अगले शॉट के लिए तैयार हूं।’ सुनील शेट्टी ने कहा, ‘प्यार और चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’ एक्टर ने आगे बताया कि वह फिलहाल सेट पर ही हैं।

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे एक्टर

बता दें कि सुनील शेट्टी ‘हंटर 2’ के अलावा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें उनके और अक्षय कुमार के अलावा काफी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। पहले यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। अब ‘वेलकम टू द जंगल’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं सुनील शेट्टी की ‘हंटर’ की बात करें तो यह इसी साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसके दूसरे पार्ट का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola