बेंगलुरु में 7 लोगों की हत्या से दहशत, झगड़े के बाद शख्स ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की उतारा मौत के घाट

कर्नाटक के बेंगुलरु में आज जघन्य हत्याकांड अंजाम दिया गया. एक शख्स ने पत्नी समेत 7 ससुराल वालों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

Crime | Murder | Bengaluru

पारिवारिक विवाद के चलते शख्स हैवान बना और एक-एक करके सभी को मारता चला गया. (Credit: AI)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक परिवार के 7 लोगों की हत्या से दहशत फैल गई है और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है. जघन्य हत्याकांड एक कैब ड्राइवर ने पत्नी से विवाद के चलते अंजाम दिया है. आरोपी ने पत्नी और उसके परिवार के 6 अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. बेंगलुरु के राजाजीनगर में हुई वारदात का खुलासा देर रात हुआ. पुलिस ने कैब ड्राइवर इंदु शेखर को गिरफ्तार करके एक शव बरामद कर लिया है. बाकी शवों के लिए तलाश और पूछताछ जारी है. आरोपी ने 7 हत्याएं करने का गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी तक अन्य 6 शव बरामद नहीं कर पाई है.

विज्ञापन

शख्स ने क्यों 7 लोगों को मौत की नींद सुलाया

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इंदु शेखर ने प्राथमिक पूछताछ में 7 हत्याओं की वजह बताई है. आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी सुनीता का रवैया पसंद नहीं था. उसने अपनी सास और सालों से पत्नी की शिकायत की तो उन्होंने सुनीता का ही पक्ष लिया और उसे खरी खोटी सुनाई. इंदु शेखर ने कहा कि नाराजगी के चलते उसने अपनी पत्नी सुनीता, उसकी मां रूपावती, दोनों भाई शिवकुमार और शंकर, भाभियों दिव्या और नलिनी और शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत की हत्या कर दी. हत्या करने के लिए उसने पूरी योजना बनाई थी, जिसके अनुसार ही उसनें सातों हत्याओं को अंजाम दिया.

विज्ञापन

योजना बनाकर बारी-बारी की सातों हत्याएं

आरोपी इंदु शेखर ने बताया कि योजना के अनुसार, उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा. इसके बाद दोनों सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी. मौका मिलते ही दोनों सालों की पत्नियों, सास और बच्चे को मार डाला. आरोपी ने बताया कि है कि उसने शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया है और अपने घर से खून के धब्बे केमिकल से मिटा दिए. ससुराल वाले घर से भी सबूत मिटा दिए हैं. उसे पत्नी सुनीता का अपने मायके वालों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था. रोकने के बावजूद वह मिलती थी, इसलिए सभी को मार दिया.

7 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिलबट्टे (पत्थर) से हमला कर-कर के सभी को मौत के घाट उतारा. पुलिस को अभी तक एक शव मिला है. अन्य शवों की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. पुलिस को 4 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद नंदी हिल्स की तलहटी के पास 7 साल के बच्चे पुनीत का शव मिला. वहीं मामले का खुलासा तब हुआ, जब श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक शख्स की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. आरोप इंदु शेखर पर लगे तो पूछताछ के दौरान उसने अलग-अलग बयान दिए, जिससे हत्याकांड का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ