झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 7 की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 7 की मौत

Truck Accident | Jharkhand | Traffic Rules

ओवरस्पीड ट्रक लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में पेड़ से टकराकर रुक गया. (Credit-ANI)

झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है. 18 पहियों वाले तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक घायल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा. मृतकों में 3 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं, वहीं एक स्कूटी राइडर की भी मौत हुई है. पुलिस ने सभी 7 शवों को कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं आरोपी ड्राइवर की तलाश में सर्च ऑपेशन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि हादसा कर्रा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कर्रा-तोरपा रोड पर हुआ. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. मृतकों के परिजन हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बेकाबू हो गया. फिर ट्रक लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में एक पेड़ से टकराकर रुक गया.

हादसे में शामिल ट्रक को जब्त किया गया

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के अनुसार, हादसे के कारण लोगों में आक्रोश है. मृतकों के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है, लेकिन पुलिस को अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिला है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा. आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और इसके लिए नाकाबंदी करके छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश के लिए हादसास्थल से पहले लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि ट्रक के ड्राइवर की शिनाख्त हो सके. ड्राइवर के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि क्या वह नशे में ड्राइविंग कर रहा था या नींद की झपकी लगने से ट्रक से कंट्रोल छूट गया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ