हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ का वो सुपरस्टार, जिसकी 4 साल से नहीं आई 1 भी फिल्म, अब मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव

South Superstar: साउथ सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. यश की दो बड़ी फिल्में इसी साल आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि ये दोनों कौन-सी बड़ी फिल्में हैं?

विज्ञापन
yash. image credit- social media

South Superstar: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, तो दूसरी ओर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर यश सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं और दोनों मूवीज से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी बड़ी उम्मीदें हैं. चार साल से यश की कोई फिल्म नहीं आई है और अब मेकर्स ने एक्टर पर 4500 करोड़ रुपये का दांव लगाया है.

‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’

फिल्म ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. गौरतलब है कि यश पिछले चार सालों से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए. ऐसे में फैंस को भी उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन इन्हें मिला जुला रिएक्शन मिला है. मेकर्स ने एक्टर पर बड़ा दांव लगाया है.

फिल्म ‘रामायण’ का बजट

फिल्म ‘रामायण’ की अगर बात करें तो ये बेहद बड़े बजट की फिल्म है. इस फिल्म में यश, रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म यश के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. फिल्म के बजट की बात करें तो इसे 4000 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है. इस फिल्में के दो पार्ट आएंगे, जिसका एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट

यश की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें यश के लुक को लोगों ने खूब प्यार दिया है. इसके अलावा अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

पोस्टपोन हुई थी ‘टॉक्सिक’

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी है, जिसे इसी साल 2026 में 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, फिल्म को पहले मार्च 19, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ के क्रेज को देखते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ का है. फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.

विज्ञापन

4500 करोड़ रुपये का दांव

दोनों फिल्मों का बजट मिलाकर 4500 करोड़ रुपये होता है, जो एक बड़ी रकम है. मेकर्स ने यश पर 4500 करोड़ का ये बड़ा दांव लगाया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी. ये दोनों ही फिल्में यश के करियर की बड़ी मूवीज हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Shahneel Gill? जो The Traitors 2 में धूम मचाने को तैयार, जानें डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola