हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Rajpal Yadav Controversy: राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे एक्टर सोनू सूद, कहा 'इंडस्ट्री के सभी लोग…'
एंटरटेनमेंट
Rajpal Yadav Controversy: राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे एक्टर सोनू सूद, कहा- ‘इंडस्ट्री के सभी लोग…’
Rajpal Yadav Tihar Jail Controversy: मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय मुश्किलों से घिरे हुए हैं. चेक बाउंस केस में उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. यह उनके 9 करोड़ के लोन केस से जुड़ा हुआ है. इस बीच उनके सपोर्ट में खुद सोनू सूद आए हैं, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई है.
Sonu Sood Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का समय काफी खराब चल रहा है. एक चेक बाउंस के केस में उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. यह मामला पुराना है, जो लगभग 9 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है. इस बीच उनकी मदद के लिए खुद एक्टर सोनू सूद अखाड़े में उतरे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल की मदद के लिए गुहार लगाई है. आइए समझते हैं पूरा मामला.
राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल के अंदर अपना समय काट रहे हैं. यह विवाद 2010 में बनी फिल्म 'अटा पता लापता' से जुड़ा हुआ है, जिसको बनाने के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपए का लोन लिया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो जाने की वजह से उन्हें पैसे लौटाने में दिक्क्त हुई. चेक बाउंस हुआ, जिस पर कोर्ट ने उन्हें किसी प्रकार की रियायत नहीं बक्शी. हाल ही में उन्होंने अदालत के आदेश पर सरेंडर कर दिया. जेल जाते वक्त वे बहुत भावुक हो गए और बोले, "हमारे पास पैसे नहीं हैं, हम अकेले पड़ गए हैं."
सोनू सूद मदद के लिए आए सामने
राजपाल यादव से जुड़ी यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई. लेकिन किसी की तरफ से कोई बयान या राहत नहीं आई. इस बीच सोनू सूद ने अपनी आवाज बुलंद की और राजपाल की मदद के लिए आगे आए. सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और कहा कि राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को सालों तक हंसी-मजाक के कई यादगार पल दिए हैं. सोनू ने लिखा, "कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, लेकिन यह टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की वजह से होता है."
सोनू सूद ने इंडस्ट्री से अपील भी की, जिसमें उन्होंने राजपाल की सहायता करने की मांग की है. सोनू सूद ने कहा कि राजपाल यादव को उनकी आने वाली फिल्म में काम मिलेगा. वे अभी ही उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे, जो आगे के काम से एडजस्ट होगा.
सोनू ने आगे कहा कि यह दान नहीं, बल्कि सम्मान है. उन्होंने प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथी एक्टर्स से अपील की कि इस मुश्किल वक्त में सबको साथ आना चाहिए. उन्होंने लिखा, "इंडस्ट्री के सभी लोग एक साथ खड़े हों. जब हमारा कोई साथी मुश्किल में हो, तो हमें उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इससे हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं."
सोनू सूद की मदद की मिसाल
सोनू सूद अक्सर बेसहाराओं और मुश्किल में पड़े लोगों की मदद करते रहते हैं. एक्टर ने कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. क्योंकि उन्होंने अपनी जान की परवा किए बगैर लोगों की मदद की है. इस अपने सीनियर एक्टर राजपाल की सहायता के लिए भी सोनू ने सबसे पहला कदम उठाया है.
Sonu Sood Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का समय काफी खराब चल रहा है. एक चेक बाउंस के केस में उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा है. यह मामला पुराना है, जो लगभग 9 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है. इस बीच उनकी मदद के लिए खुद एक्टर सोनू सूद अखाड़े में उतरे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल की मदद के लिए गुहार लगाई है. आइए समझते हैं पूरा मामला.
राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल के अंदर अपना समय काट रहे हैं. यह विवाद 2010 में बनी फिल्म ‘अटा पता लापता’ से जुड़ा हुआ है, जिसको बनाने के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपए का लोन लिया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप हो जाने की वजह से उन्हें पैसे लौटाने में दिक्क्त हुई. चेक बाउंस हुआ, जिस पर कोर्ट ने उन्हें किसी प्रकार की रियायत नहीं बक्शी. हाल ही में उन्होंने अदालत के आदेश पर सरेंडर कर दिया. जेल जाते वक्त वे बहुत भावुक हो गए और बोले, “हमारे पास पैसे नहीं हैं, हम अकेले पड़ गए हैं.”
सोनू सूद मदद के लिए आए सामने
राजपाल यादव से जुड़ी यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई. लेकिन किसी की तरफ से कोई बयान या राहत नहीं आई. इस बीच सोनू सूद ने अपनी आवाज बुलंद की और राजपाल की मदद के लिए आगे आए. सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और कहा कि राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को सालों तक हंसी-मजाक के कई यादगार पल दिए हैं. सोनू ने लिखा, “कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, लेकिन यह टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की वजह से होता है.”
सोनू सूद ने इंडस्ट्री से अपील भी की, जिसमें उन्होंने राजपाल की सहायता करने की मांग की है. सोनू सूद ने कहा कि राजपाल यादव को उनकी आने वाली फिल्म में काम मिलेगा. वे अभी ही उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे, जो आगे के काम से एडजस्ट होगा.
सोनू ने आगे कहा कि यह दान नहीं, बल्कि सम्मान है. उन्होंने प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथी एक्टर्स से अपील की कि इस मुश्किल वक्त में सबको साथ आना चाहिए. उन्होंने लिखा, “इंडस्ट्री के सभी लोग एक साथ खड़े हों. जब हमारा कोई साथी मुश्किल में हो, तो हमें उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इससे हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.”